फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व पायलट ने आत्महत्या से पहले बेटी-पत्नी पर चलाई थी गोली, दोनों ने ऐसे बचाई थी अपनी जान

Mon, 03 Oct 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
jet airways pilot killed himself due to depression in delhi 
- फोटो : अमर उजाला

मयूर विहार में जेट एयरवेज के पूर्व पायलट ने पत्नी व बेटी पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। बाद में खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।  उनकी पत्नी व बेटी बाल-बाल बच गए हैं। दोनों ने पड़ोसी के घर भागकर जान बचाई। पुलिस को जांच में पता चला कि किडनी की बीमारी की वजह से पूर्व पायलट डिप्रेशन का शिकार थे। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पांडव नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

jet airways pilot killed himself due to depression in delhi 
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, आनंद कुमार (61) परिवार के साथ माविला अपार्टमेंट में 7वीं मंजिल के फ्लैट नंबर-712 में रहते थे। परिवार में पत्नी राजलक्ष्मी (57) और छोटी बेटी अभिलाषा (27) है। शनिवार शाम करीब चार बजे आनंद कुमार का पत्नी व बेटी से झगड़ा होने लगा। इसी बीच आनंद ने अल्मारी में रखा अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। कहासुनी के दौरान आरोपी ने पत्नी व बेटी पर गोली चला दी।

jet airways pilot killed himself due to depression in delhi 
- फोटो : अमर उजाला

गनीमत यह रही कि गोली उन दोनों को न लगकर दीवार में लगी। दोनों ने पड़ोसी के घर भागकर अपनी जान बचाई। इधर, आनंद ने अपने सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर जब पत्नी व बेटी मौके पर पहुंचे तो आनंद मृत पड़े थे। पुलिस ने आनंद का शव व रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है। जांच में पता चला है कि कुछ सालों से पूर्व आनंद को किडनी की गंभीर बीमारी हो गई थी। इसकी कारण जेट एयरवेज की नौकरी भी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
jet airways pilot killed himself due to depression in delhi 
- फोटो : अमर उजाला

पिछले साल उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। बीमारी की वजह से आनंद डिप्रेशन में थे। उनकी बड़ी बेटी शादी के बाद अपने परिवार के साथ जर्मनी में रहती है। कुछ माह पूर्व पत्नी व बेटी आनंद की बगैर मर्जी के जर्मनी में बड़ी बेटी के पास चले गए थे।

विज्ञापन
jet airways pilot killed himself due to depression in delhi 
- फोटो : अमर उजाला

आनंद को इसी बात से नाराजगी थी। शुक्रवार को ही राजलक्ष्मी और अभिलाषा जर्मनी से दिल्ली पहुंचे थे।  इधर,  खबर मिलते ही मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, सोसायटी के अध्यक्ष बाल कृष्णान ने किसी को भी अपार्टमेंट में घुसने नहीं दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed