{"_id":"57f08eab4f1c1b8c6157455a","slug":"jet-airways-pilot-killed-himself-due-to-depression-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व पायलट ने आत्महत्या से पहले बेटी-पत्नी पर चलाई थी गोली, दोनों ने ऐसे बचाई थी अपनी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पायलट ने आत्महत्या से पहले बेटी-पत्नी पर चलाई थी गोली, दोनों ने ऐसे बचाई थी अपनी जान
Mon, 03 Oct 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मयूर विहार में जेट एयरवेज के पूर्व पायलट ने पत्नी व बेटी पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। बाद में खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उनकी पत्नी व बेटी बाल-बाल बच गए हैं। दोनों ने पड़ोसी के घर भागकर जान बचाई। पुलिस को जांच में पता चला कि किडनी की बीमारी की वजह से पूर्व पायलट डिप्रेशन का शिकार थे। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पांडव नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, आनंद कुमार (61) परिवार के साथ माविला अपार्टमेंट में 7वीं मंजिल के फ्लैट नंबर-712 में रहते थे। परिवार में पत्नी राजलक्ष्मी (57) और छोटी बेटी अभिलाषा (27) है। शनिवार शाम करीब चार बजे आनंद कुमार का पत्नी व बेटी से झगड़ा होने लगा। इसी बीच आनंद ने अल्मारी में रखा अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। कहासुनी के दौरान आरोपी ने पत्नी व बेटी पर गोली चला दी।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत यह रही कि गोली उन दोनों को न लगकर दीवार में लगी। दोनों ने पड़ोसी के घर भागकर अपनी जान बचाई। इधर, आनंद ने अपने सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर जब पत्नी व बेटी मौके पर पहुंचे तो आनंद मृत पड़े थे। पुलिस ने आनंद का शव व रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है। जांच में पता चला है कि कुछ सालों से पूर्व आनंद को किडनी की गंभीर बीमारी हो गई थी। इसकी कारण जेट एयरवेज की नौकरी भी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। बीमारी की वजह से आनंद डिप्रेशन में थे। उनकी बड़ी बेटी शादी के बाद अपने परिवार के साथ जर्मनी में रहती है। कुछ माह पूर्व पत्नी व बेटी आनंद की बगैर मर्जी के जर्मनी में बड़ी बेटी के पास चले गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आनंद को इसी बात से नाराजगी थी। शुक्रवार को ही राजलक्ष्मी और अभिलाषा जर्मनी से दिल्ली पहुंचे थे। इधर, खबर मिलते ही मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, सोसायटी के अध्यक्ष बाल कृष्णान ने किसी को भी अपार्टमेंट में घुसने नहीं दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।