मयूर विहार इलाके में अंतरराष्ट्रीय बाइक राइडर नेहा तोमर के भाई निखिल से बाइक लूटने के मामले में पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर चोरी की एफआईआर दर्ज की है। बृहस्पतिवार रात हुई घटना के बाद निखिल ने लूट की कॉल की थी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी को भी निखिल ने तमंचा दिखाकर बाइक लूटने का बयान दिया था, लेकिन जांच अधिकारी ने लूट की जगह चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
2 of 9
biker neha tomar
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के दिए बयान संदिग्ध लग रहे थे। ऐसे में बाइक चोरी की ई-एफआईआर दर्ज कर ली गई। छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जांच में अगर बाइक लूटने की बात सामने आएगी तो उसकी धारा बाद में जोड़ दी जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है।
3 of 9
biker neha tomar
- फोटो : सोशल मीडिया
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस के सामने एक भी प्रत्यक्षदर्शी नहीं आया। ऐसे में निखिल का बयान भी संदिग्ध लग रहा था। पुलिस का कहना है कि होटल के पास निखिल ने लघुशंका के लिए अपनी बाइक रोकी थी।
4 of 9
biker neha tomar
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान उसने बाइक को चाबी लगे स्टार्ट छोड़ दिया। बाइक सवार दो बदमाश आए और निखिल की केटीएम आरसी-390 बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं निखिल का आरोप था कि उसकी बाइक लूटी गई है। इधर छानबीन के दौरान पुलिस को घटना स्थल के पास रेड लाइट पर लगे व डीएनडी के सीसीटीवी कैमरे भी खराब मिले हैं।
5 of 9
biker neha tomar
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में शुक्रवार रात क्राउन प्लाजा होटल के पास अंतरराष्ट्रीय बाइक राइडर नेहा तोमर के भाई से सुपर बाइक लूटने के मामले में अब तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस ने लूट की बजाय चोरी का केस दर्ज कर डीएनडी की ओर बदमाशों के भागने की आशंका व्यक्त की थी।