भोंडसी स्थित रायन इंटनेशनल स्कूल में हुई प्रद्युम्न की हत्या मामले में अब सभी की निगाहें सीबीआई की चार्जशीट पर टिक गई हैं। सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने में 45 दिन का समय शेष रह गया है।
2 of 10
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
90 दिन में रिपोर्ट दाखिल करनी होती है। चार्जशीट से न केवल आरोपी छात्र का भविष्य तय होगा बल्कि आरोपी कंडक्टर का भविष्य भी इसी पर टिका है। बता दें कि भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या हुई थी।
गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में इसी दिन बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों द्वारा मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई थी। सीबीआई ने 22 सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
4 of 10
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में सीबीआई ने 7 नवंबर को 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था। इसके बाद अधिवक्ता ने अशोक की जमानत याचिका दायर की थी। जिसमें सीबीआई द्वारा जवाब दाखिल कर कहा गया था कि मामले की जांच में अभी तक अशोक की कोई संलिप्तता सामने नहीं आई है।
5 of 10
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
मामला बेहद ही नाजुक दौर पर है। ऐसे में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने अशोक की जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी। सीबीआई द्वारा छात्र को हिरासत में लेने के 30 दिन बाद उसकी जमानत याचिका जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में जमानत याचिका दायर की थी जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया था।