फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादी मां करवाती थीं अपने नाबालिग पोते से फाइव स्टार होटलों में चोरियां, यूं खुला इनका राज

Wed, 20 Dec 2017 10:43 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
grandmother used him to do theft in five star hotels

62 वर्षीय बुजुर्ग दादी अपने 13 वर्षीय पोते से दिल्ली के फाइव स्टार होटलों में चोरी करवाती थी। वह पोते को होटलों में होने वाली शादी व पार्टियों में सूट-बूट पहनाकर भेजती थी। चाणक्यपुरी स्थित अशोका होटल में पोता जब दूसरी बार चोरी करने गया, तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

grandmother used him to do theft in five star hotels
marriage

चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद दादी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पोते को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके पास से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। कोर्ट ने वृद्धा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

grandmother used him to do theft in five star hotels
ashoka hotel

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका में रहने वाली एक एनआरआई युवती 20 नवंबर को अशोका होटल में शादी में शामिल होने आई थी। शादी में युवती का बैग चोरी हो गया। बैग में करीब 1300 यूएस डॉलर, चार लाख रुपये समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
grandmother used him to do theft in five star hotels
theft

युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में एसआई अभिनाश की टीम मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने अशोका होटल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो पता लगा कि एक बच्चा बैग चुराकर ले जा रहा है।

विज्ञापन
grandmother used him to do theft in five star hotels
डॉलर

पुलिस ने बच्चे पर नजर रखना शुरू किया। पुलिस ने बच्चे को उस समय पकड़ लिया, जब वह दो दिन पहले अशोका होटल में फिर से चोरी करने घुसा। बच्चे ने पूछताछ में बताया कि वह दादी मंगती बाई के कहने पर होटलों में होने वाली शादी व पार्टियों में चोरी करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed