फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से इंकार करने पर ब्वॉयफ्रेंड का निजी अंग काटने वाली युवती गिरफ्तार, खोले ये राज

Wed, 28 Jun 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Jun 2017 09:39 AM IST
girl arrested who bobbitized boyfriend on rejecting marriage proposal in delhi

मंगोलपुरी में शादी से इनकार करने पर ब्वॉयफ्रेंड का निजी अंग काटने वाली आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मंगोलपुरी में रहने वाले रवि (35) ने 21 जून को गर्लफ्रेंड पर घर बुलाकर चाकू से निजी अंग काटने का आरोप लगाया था।

girl arrested who bobbitized boyfriend on rejecting marriage proposal in delhi
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics

घटना के बाद से आरोपी युवती अपने भाई और भाभी के साथ फरार हो गई थी। गत शनिवार को पुलिस ने युवती के भाई व भाभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि युवती घटना के बाद पंजाब भाग गई और वहां गुरुद्वारे में रह रही है।

girl arrested who bobbitized boyfriend on rejecting marriage proposal in delhi

मामला शांत होने की बात समझकर युवती दिल्ली आ गई। पुलिस ने रविवार की शाम युवती को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया।

विज्ञापन
girl arrested who bobbitized boyfriend on rejecting marriage proposal in delhi
- फोटो : demo

पूछताछ में युवती ने बताया कि रवि अनदेखी करने लगा था और बाद में संबंध तोड़ लिए। वह उसके चरित्र पर शक करने लगा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती ने बताया कि रवि के उदासीन व्यवहार से वह गुस्से में थी।

girl arrested who bobbitized boyfriend on rejecting marriage proposal in delhi
d - फोटो : BBC

21 जून को उसने रवि को घर बुलाया। रवि के घर पहुंचने पर जब शादी की बात की, तो उसने बताया कि परिवार वाले सहमत नहीं हैं। इस पर युवती ने गुस्से में आकर चाकू से वार कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed