फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनहटन मॉल के दो मसाज सेंटर में छापा, ऐसी हालत में गिरफ्तार किए गए पांच लड़के और नौ लड़कियां...

Fri, 06 Oct 2017 10:00 AM IST
बयूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
बयूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 06 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
fourteen caught in raid at two massage centers in manhattan mall
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी एनआईटी आस्था मोदी ने मैनहटन मॉल स्थित कंचन काया और मॉस्को मसाज पार्लर में मंगलवार शाम छापामार कार्रवाई कर इनमें चल रहे वेश्यावृत्ति के काले धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने इन दोनों मसाज पार्लर से पांच लड़कों और नौ लड़कियों को आपत्तिजनक मुद्रा में रंगेहाथ गिरफ्तार किया। हालांकि दोनों से पार्लर के संचालक नहीं पकड़े जा सके। पकड़े गए युवक-युवतियों को बुधवार अदालत में पेश किया। जज ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

fourteen caught in raid at two massage centers in manhattan mall
sex racket in parlour - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी आस्था मोदी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि मैनहटन मॉल स्थित दो मसाज पार्लरों में देह व्यापार होता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को इन मसाज पार्लर के संचालकों द्वारा वाट्सएप पर भेजे गए द्विअर्थी मैसेज भी दिखाए थे। इस पर उन्होंने सूरजकुंड महिला सेल इंचार्ज इंदूबाला और क्राइम ब्रांच बड़खल प्रभारी विमल कुमार की टीम बनाई और मंगलवार शाम कार्रवाई की।

fourteen caught in raid at two massage centers in manhattan mall
बाबा गिरफ्तार - फोटो : File Photo

पुलिस टीम के दो साथियों को सादे कपड़े पहनाकर ग्राहक बनाकर भेजा गया। उनकी ओर से इशारा मिलने के बाद पुलिस टीमों ने दोनों ही जगह एक साथ छापेमारी की।  दोनों पार्लर से पुलिस ने पांच लड़कों और नौ लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
fourteen caught in raid at two massage centers in manhattan mall
मसाज के बहाने बुलाकर करती थीं 'गंदा काम'

​पुलिस ने रिसेप्शन से दो हजार के दो नोटों के अलावा 13,300 रुपये भी कब्जे में लिए। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ एसआई इंदूबाला ने सेंट्रल थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। एसएचओ सेंट्रल इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि सभी 14 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
fourteen caught in raid at two massage centers in manhattan mall
body massage

सोशल मीडिया पर भेजते थे द्वि-अर्थी संदेश  
मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले सोशल मीडिया पर द्वि-अर्थी मैसेज भेज कर ग्राहक तलाशते थे। पुलिस के मुताबिक कंचन काया का संचालक पलवल, जबकि मॉस्को मसाज पार्लर का संचालक बड़खल क्षेत्र का रहने वाला है। पार्लर पहुंचे ग्राहक से सीधे देह व्यापार की बात नहीं की जाती थी। यदि कोई सिर्फ मसाज कराता तो उससे मसाज के चार्ज लेकर सेवाएं दी जातीं। दूसरे तरह के ग्राहक से पसंद की गई लड़की के आधार पर फीस वसूली जाती थी। सूत्रों के मुताबिक इस तरह के पॉर्लर अभी भी सक्रिय हैं और हर तरह की सेवाएं देने के मैसेज सोशल मीडिया पर प्रसारित कर ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed