फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की हरकतों से परेशान पिता ने कुल्हाड़ी से काटने के बाद गली में फेंका उसका शव

Fri, 28 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी Updated Fri, 28 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
father cuts daughter with axes in matter of honor killing
honor killing - फोटो : अमर उजाला

आशाराम मूल रूप से नरदोली एटा के रहने वाले हैं और लोनी की डी-ब्लॉक इंद्रापुरी कालोनी में रहते हैं। परिवार में बड़ी बेटी सोनिया के अलावा पत्नी रेखा, बेटा शिवम और तीन बेटियां हैं। आशाराम सर्वाइकल कॉलर बेल्ट की सिलाई का काम करते हैं। सोनिया का बंथला निवासी दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। पांच दिन पहले वह प्रेमी से मिलने चली गई थी। परिजनों ने उसे दो घंटे बाद बंथला नहर के पास से बरामद किया था। इसके बाद से वह प्रेमी के साथ विवाह कराने का जिद कर रही थी। दूसरी जाति का होने के कारण आशाराम शादी के लिए राजी नहीं थे।

father cuts daughter with axes in matter of honor killing
honor killing - फोटो : अमर उजाला
सुबह साढ़े पांच बजे आशाराम ने पत्नी को चाय के लिए दूध लाने डेयरी पर भेजा और कुल्हाड़ी लेकर छत पर बने कमरे में पहुंच गया। वहां उसने सोती हुई बेटी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से तीन-चार वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को गली में फेंक दिया।
father cuts daughter with axes in matter of honor killing
honor killing - फोटो : अमर उजाला

सुबह छह बजे वह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर लोनी बार्डर थाने पहुंचा और थानेदार से बोला कि ‘मैंने बेटी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो।’ लोनी बार्डर थाना एसओ ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
father cuts daughter with axes in matter of honor killing
honor killing - फोटो : अमर उजाला

‘ दांव पर थी परिवार की इज्जत, मार दिया’ 
बेटी की हत्या कर थाने पहुंचे आशाराम ने पुलिस को बताया कि वह बेटी से परेशान हो चुका था, काफी समझाने के बाद भी वह समझ नहीं रही थी। उसने परिवार की इज्जत दांव पर लगा दी, इसलिए उसे मारना पड़ा। आशाराम ने बताया कि वह सोनिया से बहुत प्यार करता था। बेटे से भी ज्यादा ध्यान उसकी पढ़ाई पर देता था। उसने बताया कि मंगलवार शाम ही बेटी की हत्या करने की पूरी तैयारी कर ली थी।

विज्ञापन
father cuts daughter with axes in matter of honor killing
honor killing - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली स्थित फैक्ट्री से लौटते समय उसने दिल्ली से ही डेढ़ सौ रुपये में कुल्हाड़ी खरीदी थी। दूसरी तरफ, सोनिया की मां ने पुलिस को बताया कि छह माह पूर्व उसकी ननद की बेटी की शादी पर न्योता देने के लिए ननद का बेटा आया था। उसके साथ एक युवक भी आया था, जिसके साथ बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक बंथला में रहता है। विरोध के बावजूद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed