सविता से मिलने पहुंची पड़ोसन, खाली कमरे की जमीन पर दिखा कुछ ऐसा डर के मारे निकल गई चीख
दरअसल सविता की मौत का राज शायद देेर से खुलता और आरोपी फरार होने में कामयाब हो जाता, लेकिन पड़ोस की महिला करीब 1:00 बजे उसकी झुग्गी में पहुंची तो...ताजा खुदी मिट्टी में पैर दिखाई दे गए। महिला ने इसके बाद शोर मचाया तो बाहर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में बालेश्वर के सविता की हत्या करने का राज खुला। पुलिस को पता चला है कि आरोपी बच्चों को लेकर ट्रेन से बिहार भागने की फिराक में था।
घटनास्थल पर मौजूद पड़ोसियों का कहना था कि सविता और बालेश्वर के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। दोनों की झुग्गी से चिल्लाने की आवाजें भी आती थीं। कई बार पड़ोसियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तल्खी कम नहीं हुई। इधर, पड़ोसी सविता को अक्सर किसी से फोन पर लंबे समय तक बात करते देखते थे। यह बालेश्वर को बिल्कुल पसंद नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था।
पुलिस आसपास के लोगों और बागेश्वर के बच्चों से भी पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। सविता का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किससे बात करती थी। छानबीन के दौरान पुलिस को बालेश्वर की झुग्गी से पांच शराब की बोतल व एक गिलास भी मिला है।
ये है पूरी घटना उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में रोहित उर्फ बालेश्वर (36) ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी सविता शर्मा (32) की हत्या कर उसकी कब्र अपने ही घर में बना दी। कुछ ही देर में पड़ोसियों को इसकी भनक लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घंटे भर बाद ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय वह शराब के नशे में था। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। वारदात करने से पहले वह अपने दोनों बच्चों को बहन के घर ओखला छोड़ आया था।