फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thieves stole a necklace of notes worth Rs 2 lakh and cash worth Rs 60,000.

Mandi News: दो लाख के नोटों के हार और 60 हजार की नकदी चुरा ले गए चोर

Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole a necklace of notes worth Rs 2 lakh and cash worth Rs 60,000.
जोगिंद्रनगर शहर में हुई चोरी मामले में जांच पड़ताल करती पुलिस व एकत्रित हुए व्यापारी। संवाद
जोगिंद्रनगर में एक ही रात में मनियारी की दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन


बस स्टैंड और पठानकोट चौक के पास की दुकानों को आधी रात बनाया निशाना
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, व्यस्ततम इलाके में चोरी से मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में चोरों ने एक ही रात मनियारी की दो दुकानों को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये के नोटों के हार और 60 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों वारदातें बस स्टैंड और पठानकोट चौक के आसपास हुईं। शहर के व्यस्त इलाके में चोरी की इन घटनाओं से कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।
पहली वारदात जोगिंद्रा कॉम्प्लेक्स स्थित लक्ष्मी कॉस्मेटिक की दुकान में हुई। दुकान के मालिक संजय कुमार के अनुसार वह सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर से करीब 60 हजार रुपये के नोटों के हार और 10 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। चोर अलग-अलग मूल्य के नोटों से तैयार हार अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

दूसरी वारदात पहली दुकान से करीब 50 मीटर दूर पठानकोट चौक के पास स्थित ब्यास देव कॉस्मेटिक में हुई। मंगलवार सुबह दुकान के ताले टूटे मिले। दुकान खोलने पर कारोबारी ब्यास देव को चोरी का पता चला। उनके अनुसार, दुकान के अंदर रखे सूटकेस में करीब डेढ़ लाख रुपये के नोटों के हार और 40 से 50 हजार रुपये की नकदी रखी थी, जिसे चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों दुकानों का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता और नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया भी मौके पर पहुंचे।

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर शहर में हुई दोनों चोरी की घटनाओं को सुलझाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed