आदर्श नगर स्थित एचआर ज्वेलर्स में मंगलवार को बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। शोरूम के मालिक ने जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें सीने में गोली मार दी।
2 of 7
jweller loot and murder
- फोटो : अमर उजाला
जख्मी हालत में उन्हें तुरंत मैक्स में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
3 of 7
jweller loot and murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त हेमंत कौशल (40) के रूप में हुई है। हेमंत आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास सपरिवार रहते थे। मकान के भूतल पर उनकी एचआर ज्वेलर्स नाम से शोरूम था।
4 of 7
jweller loot and murder
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर करीब पौने चार बजे पुलिस को शोरूम में लूटपाट के दौरान मालिक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि हेलमेट पहने तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
5 of 7
jweller loot and murder
- फोटो : अमर उजाला
बेटे के सामने मारी गोली हेमंत के परिवार वालों ने बताया कि घटना के समय शोरूम में हेमंत के अलावा उनका 13 साल का बेटा और नौकर अशोक मौजूद थे। हेमंत बेटे को पढ़ा रहा था। जबकि अशोक कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने तीन बदमाश शोरूम में घुसे और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर सोने के जेवरात को समेटकर अपने बैग में रख लिया।