फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्यूटर क्यों बना 7 साल के बच्चे का कातिल, पुलिस के सामने उगला सच

Mon, 22 Aug 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 22 Aug 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
Tutor murdered 7 year old child, truth behind this
जालंधर में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
7 साल का बच्चा जिसके पास ट्यूशन पढ़ने जाता था, उसी ने उसका कत्ल करके शव अलमारी में छिपा दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किया तो सारा सच उगल दिया।
Tutor murdered 7 year old child, truth behind this
प्रेस कांफ्रेस - फोटो : Amar ujala
घटना पंजाब के जालंधर की है। आरोपी की पहचान इंदरजीत पुत्र मक्खन लाल निवासी रावलपिंडी कपूरथला के रूप में हुई है। रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि राजमिस्त्री का काम करने वाले इंदरजीत ने बच्चे का कत्ल ठेकेदार मंगतराम के कहने पर किया था। वह गुरप्रीत का कत्ल कर शव को अलमारी में रखकर फरार हो गया था। 
Tutor murdered 7 year old child, truth behind this
जालंधर में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में इंदरजीत ने कहा कि मंगतराम के औलाद नहीं थी और वह खुद तांत्रिक विद्या जानता था। उसे लगता था कि अगर वह किसी बच्चे की बलि देगा तो उसके घर बच्चा पैदा हो जाएगा। एसपी भंडाल ने कहा कि यह काम करने के लिए मंगत राम ने इंदरजीत की मजबूरी का फायदा उठाया। इंदरजीत को बहन की शादी के लिए दो लाख रुपये चाहिए थे। ठेकेदार मंगत राम ने इंदरजीत को इस काम के लिए दो लाख देने का लालच दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tutor murdered 7 year old child, truth behind this
जालंधर में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने कहा कि कत्ल के समय मंगत राम खुद पत्नी के साथ चिंतपूर्णी चला गया था। इंदरजीत ने सबसे पहले बच्चे गुरप्रीत चुंबर को नजदीक की दुकान से कुरकुरे का पैकेट लेकर दिया और कई खाने की चीजों का लालच देते हुए ठेकेदार के घर ले गया। फिर उसने बच्चे के सिर पर कोई नुकीली वस्तु मारी और बाद में हाथों से गला दबाकर मार दिया। इसके बाद बच्चे के शव को चुन्नी में लपेटकर अलमारी में रखकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Tutor murdered 7 year old child, truth behind this
जालंधर में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस्ती जोधेयाल जिला लुधियाना से आरोपी इंदरजीत को गिरफ्तार किया गया। मंगतराम अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए छानबीन जारी है। गौरतलब है कि 9 अगस्त को गांव मलको में सात साल के बच्चे गुरप्रीत का अलमारी से शव मिला था। बच्चा ट्यूशन पढ़ने गया था, जब यह वारदात अंजाम दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed