फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर के भाई की संदिग्ध हालात में मौत, बदबू आने और कुत्ते के भौंकने से खुला राज

Mon, 23 May 2016 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Ajay Sharma's brother died in mysterious circumstances, old dog barks near the body
क्रिकेटर के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
पूर्व क्रिकेटर अजय शर्मा के छोटे भाई जुगल शर्मा का शव संदिग्ध हालात में शक्ति नगर स्थित उनके फ्लैट से रविवार सुबह बरामद हुआ। पड़ोसियों को जब दूसरी मंजिल स्थित फ्लैट से दुर्गंध आई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस व अजय को दी। 
Cricketer Ajay Sharma's brother died in mysterious circumstances, old dog barks near the body
क्रिकेटर के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला

फ्लैट का दरवाजा तोड़ने पर अंदर- 49 वर्षीय जुगल का शव बेड पर पड़ा मिला। शव के पास से कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई। जुगल का पालतू कुत्ता बुरी तरह भौंक रहा
था। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस आशंका जता रही है कि अधिक शराब पीने की वजह से जुगल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Cricketer Ajay Sharma's brother died in mysterious circumstances, old dog barks near the body
क्रिकेटर के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, जुगल 25/32 शक्ति नगर, रूप नगर स्थित फ्लैट में काफी समय से रहते थे। पहले अजय शर्मा व उनकी मां भी इसी फ्लैट में रहती थीं। अजय अपने परिवार के साथ वसंतकुंज में शिफ्ट हो गए। मां और जुगल यहां रहने लगे। जुगल ने शादी नहीं थी। उनकी मां कमला नगर में एक बुटीक चलाती थीं। जुगल उसी में मां की मदद करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Ajay Sharma's brother died in mysterious circumstances, old dog barks near the body
क्रिकेटर के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
लेकिन करीब एक साल पहले मां बुटीक बंद कर अजय के साथ जाकर वसंतकुंज में रहने लगी थी। जुगल यहां अकेले ही रह रहे थे। आखिरी बार अजय बुधवार को जुगल से मिलकर गए थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने फोन पर जुगल से बातचीत भी थी। इसके बाद उनकी जुगल से कोई बात नहीं हुई।
 
विज्ञापन
Cricketer Ajay Sharma's brother died in mysterious circumstances, old dog barks near the body
क्रिकेटर के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पड़ोसियों को जुगल के फ्लैट से तेज दुर्गंध आई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस व अजय को दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर जुगल का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। अंदर जुगल का कुत्ता पेप्सी बुरी तरह भौंकता हुआ आया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed