बॉलीवुड की कई हस्तियां अंडरवर्ल्ड के लोगों से संबंधों के कारण चर्चा में रही हैं। खूबसूरत हिरोइनों से लेकर बड़े-बड़े अभिनेता भी खुद को अंडरवर्ल्ड के प्रभाव से नहीं बचा पाए। जानें कौन थी वो हस्तियां जो अपराध की दुनिया के बादशाहों के संपर्क में आने की वजह से चर्चा में रहे।
बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं
1- ममता कुलकर्णी
बॉलीवुड में कुछ हिट फिल्में देने के बाद ही ममता कुलकर्णी नाम ड्रग लॉर्ड विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ गया था। ममता कुलकर्णी ने कुछ समय बाद विक्की गोस्वामी से शादी कर ली और फिर बॉलीवुड से दूर हो गईं।
बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं
2- मोनिका बेदी
मीठी बोली बोलने वाला डी-कंपनी का खूंखार सरगना अबु सलेम से मोनिका बेदी का नाम जुड़ चुका है। कहते हैं अबु सलेम के खौफ के कारण ही मोनिका को कई फिल्मों में काम मिला था। काफी दिनों तक संपर्क रहने के बाद जब अबु सलेम गिरफ्तार कर लिया गया तो मोनिका बेदी ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। अबु सलेम अभी भी जेल में है।
बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं
3- मधुबाला
मधुबाला का नाम मुंबई के पहले डॉन हाजी मस्तान की वजह से सुर्खियों में आया था। कहते हैं कि हाजी मस्तान को मधुबाला बहुत पसंद थीं, तो उसने ऐसी लड़की से शादी की जो मधुबाला की ही तरह दिखती थी। और इस लड़की का नाम था सोना।
बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं
4- अनिता अयूब
ब्यूटी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पाकिस्तानी मॉडल अनिता अयूब का नाम दाऊद इब्राहीम के साथ जुड़़ चुका है। फिल्म निर्माता जावेद सिद्दिकी ने जब 1995 में अनिता अयूब को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया था तो दाऊद के आदमियों ने उसे गोली मार दी थी।