फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चे पर चढ़ी कार, पुलिस की लापरवाही पर इलाके में जबरदस्त बवाल

Wed, 16 Mar 2016 06:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 16 Mar 2016 06:59 AM IST
विज्ञापन
climbed car on child, because of police negligence commotion in the area
पुलिस की लापरवाही से बवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

पुलिस की लापरवाही से सर्फाबाद में दो पक्षों में सुबह जमकर झगड़ा हुआ। दोनों पक्ष के कई लोगों को चोट आई हैं। पुलिस ने एक पक्ष की एफआईआर दर्ज की है जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मारपीट में सपा छात्र सभा के नगर अध्यक्ष को भी चोट आई हैं। वहीं, आरोप है कि मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई।

climbed car on child, because of police negligence commotion in the area
पुलिस की लापरवाही से बवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सेक्टर-49 थाना अंतर्गत सर्फाबाद में रहने वाले पिंटू यादव सपा छात्र सभा नगर अध्यक्ष हैं। सोमवार रात उनका पांच साल का भतीजा राजा सड़क पर खेल रहा थ।  इसी दौरान गांव के ही रहने वाले सुन्नी नामक शख्स ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी। पिंटू के पिता सल्लड़ यादव ने जब इसका विरोध किया तो कार से उतर कर सुन्नी और उसके साथी जोगेंद्र व टीटू ने गाली गलौच शुरू कर दी।

climbed car on child, because of police negligence commotion in the area
पुलिस की लापरवाही से बवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। घटना की सूचना दोनों पक्षों की ओर से थाना सेक्टर-49 को दी गई। पुलिस ने पिंटू यादव पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सुबह गांव के लोगों ने इस मसले का निपटारा करने के लिए बैठक बुलाई तो दोनों पक्षों में फिर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने और लूट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
climbed car on child, because of police negligence commotion in the area
पुलिस की लापरवाही से बवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

पिंटू यादव के मुताबिक जोगेंद्र और उसके 50 साथियों ने घर पर सुबह आठ बजे हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने घर में खड़ी आधा दर्जन कार में तोड़फोड़ कर दी। घर पर भारी पथराव भी किया। वहीं आरोप है कि उनके भाई से 12.50 लाख रुपये लूटकर ले गए। घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
climbed car on child, because of police negligence commotion in the area
पुलिस की लापरवाही से बवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

दूसरी ओर जोगेंद्र यादव का कहना है कि सोमवार रात उनके भाई सुरेंद्र यादव के साथ पिंटू और उसके पिता ने मारपीट की थी। सुबह हम लोग बातचीत करने उनके घर जा रहे थे। इसी दौरान घर से पथराव हो गया। आरोप है कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। पिंटू यादव पक्ष की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके पक्ष के भी कई लोग घायल हुए हैं। बावजूद पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed