जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मंगलवार सुबह चौथी कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र की नाक के पास खून लगा था, हालांकि छात्र के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।
2 of 5
gd goenka school student fall to death
- फोटो : अमर उजाला
प्रिंसिपल के मुताबिक छात्र सेकेंड फ्लोर स्थित अपनी क्लास से फर्स्ट फ्लोर के रूम में यूनिट टेस्ट देने जा रहा था। इसी दौरान क्लास के बाहर कॉरिडोर में फिसलकर गिर गया था। पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, डीएम ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
3 of 5
gd goenka school student fall to death
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी निवासी गुलशन सहगल सोनीपत (हरियाणा) स्थित जिंदल विश्वविद्यालय में मार्केटिंग डायरेक्टर हैं। वह वैशाली सेक्टर-5 स्थित सुपरटेक रेजिडेंसी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा अरमान सहगल (9) इंदिरापुरम के शक्ति खंड-3 स्थित जीडी गोयनका स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था।
4 of 5
gd goenka school student fall to death
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह बस छूटने के चलते गुलशन कार में अरमान को स्कूल छोड़कर करीब आठ बजे वापस घर पहुंचे तभी स्कूल से फोन आया कि अरमान गिरकर चोटिल हो गया है। उसे शांति गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनन-फानन में गुलशन परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे, तब तक अरमान की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को मामले की सूचना दी। डीएम मिनिस्ती एस. के आदेश पर एडीएम सिटी मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचीं।
5 of 5
gd goenka school student fall to death
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने प्रबंधन पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम में सामने आया है कि छात्र की नाक की हड्डी टूटी हुई थी और उसके सिर में भी गंभीर गुम चोट लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे।