फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैनिक फार्म में डेढ़ माह से चल रहा था गंदा कारोबार, 5 लाख देने पर ही होती थी एंट्री

Mon, 24 Oct 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
casino was running in sainik farm 5 lakh was entry fees
casino - फोटो : अमर उजाला

सैनिक फार्म में चल रहे एक कसीनो का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने यहां से 36 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां से एक करोड़ 36 लाख के टोकन, शराब की बोतलें और 11 गाड़ियां जब्त की हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ समय से मकान मालिक यहां पार्टनरशिप में यह धंधा चला रहा था। पुलिस मकान मालिक व उसके सहयोगी की तलाश कर रही है। नेबसराय थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

casino was running in sainik farm 5 lakh was entry fees
casino - फोटो : अमर उजाला

पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि इस गिरोह के बारे में कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी। नेबसराय व मालवीय नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर शनिवार देर रात सैनिक फार्म के जे ब्लॉक स्थित एक मकान में छापा मारा। यहां 36 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने 550 गज में फैले इस बंगले से कैसिनो का सेटअप भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान मकान मालिक हरेंद्र कौशिक और उसका पार्टनर कुणाल चंद्रा फरार हो गए। पुलिस ने जुआ खेलने और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही कोर्ट से आरोपियों की प्रॉपर्टी सील करने का आग्रह किया है।

casino was running in sainik farm 5 lakh was entry fees
casino - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि कैसिनो पिछले करीब डेढ़ महीने से चल रहा था, जिसे फार्म हाउस की पहली मंजिल पर चलाया जा रहा था। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर रसोई बनी हुई थी। वहीं, फार्म हाउस में बने कमरे के सभी कोने में सीसीटीवी कैमरे लए हुए थे। इससे आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाती थी। सूत्रों के मुताबिक, कैसिनो में एंट्री के लिए पांच लाख रुपये लिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
casino was running in sainik farm 5 lakh was entry fees
casino - फोटो : अमर उजाला

जबकि आगे यह रकम एक लाख रुपये की होती थी। वहीं, टोकन की पेमेंट अगले दिन होती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले करीब डेढ़ महीने से सप्ताह के आखिरी दिनों में (वीकेंड पर) कैसिनो खुलता था। इस दौरान फार्म हाउस में लग्जरी कारों का आना-जाना होता था और अंदर रात को भी लाइटें जली होती थीं। तभी पता चल जाता था कि फार्म हाउस के अंदर कुछ हो रहा है।

विज्ञापन
casino was running in sainik farm 5 lakh was entry fees
casino - फोटो : अमर उजाला

बताया जाता है कि यहां पर एंट्री सिर्फ जानकारों की ही होती थी। सूत्रों की मानें, तो इसके लिए व्हाट्स ऐप का सहारा लिया जाता था। व्हाट्स ऐप पर कैसिनो नाम से एक ग्रुप बना हुआ था, जिसमें यहां आने वाले लोग सदस्य बनाए गए थे। इसके सभी सदस्य जरूरी संदेश का आदान-प्रदान आपस में इस ग्रुप पर कर लेते थे। पुलिस ने मौके पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में ले लिया है, जिनकी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज की जांच के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed