फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दफ्तर में बैठकर देख रहा था भारत-न्यूजीलैंड का मैच, अचानक घुसे बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग में ले ली जान

Mon, 24 Oct 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
10 round firing at financer office, assistant died
murder - फोटो : अमर उजाला

गीता कॉलोनी इलाके में रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंसर के कार्यालय में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात में फाइनेंसर के सहयोगी की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में रुपये की लेन-देन को लेकर गोलीबारी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

10 round firing at financer office, assistant died
murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब पौने छह बजे साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी वीनू पंडित (35) अपने सहयोगी फाइनेंसर आकाश चौहान के साथ उसके गीता कॉलोनी ब्लॉक-10 स्थित कार्यालय में क्रिकेट मैच देख रहा था।

10 round firing at financer office, assistant died
murder - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और कार्यालय के बाहर से ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 8-10 राउंड गोली चलाने के बाद बदमाश फरार हो गए। कार्यालय में बैठे वीनू पंडित को पांच गोलियां लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 round firing at financer office, assistant died
murder - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने वीनू पंडित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्टल और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि उसमें पूरी वारदात कैद हो गई है।
विज्ञापन
10 round firing at financer office, assistant died
murder - फोटो : murder

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से फाइनेंसर आकाश गायब है। प्राथमिक जांच में रुपये की लेन-देन को लेकर गोलीबारी की बात सामने आई है। वीनू पंडित पर 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed