{"_id":"5714cfc84f1c1b5c5e10fc5a","slug":"bmw-hit-and-run-case-dead-gulfam-was-equally-well-in-technique-and-studies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMW हिट एंड रन केस: पढ़ाई के साथ तकनीक में भी थी गुलफाम को महारत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
BMW हिट एंड रन केस: पढ़ाई के साथ तकनीक में भी थी गुलफाम को महारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेकाबू बीएमडब्ल्यू की टक्कर से जान गंवाने वाले गुलफाम (21) की मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से गुस्साए परिजनों और चौड़ा गांव के लोगों ने रविवार दोपहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। नोएडा के गांव भगतपुर टांडा, मुरादाबाद स्थित रामवती मेमोरियल इंटर कॉलेज में गुलफाम ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी और नतीजे का इंतजार था।
2 of 9
BMW हिट एंड रन केस
- फोटो : अमर उजाला
चचेरे भाई तालिव ने बताया कि गुलफाम दिमाग से काफी तेज था। पढ़ाई में अच्छे होने के साथ ही उसे तकनीकी जानकारियों का भी शौक था। उसने बायोलॉजी स्ट्रीम से इंटर की परीक्षा दी थी।
3 of 9
BMW हिट एंड रन केस
- फोटो : अमर उजाला
उनका सीधा हाथ छोटा था, लेकिन पढ़ाई, खेलकूद और एसी व फ्रिज आदि ठीक करने में महारत हासिल थी। चार भाइयों में सबसे बड़े गुलफाम पर ही घर चलाने की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
BMW हिट एंड रन केस
- फोटो : अमर उजाला
इमरान (16), फरमान (13) और इरफान (8) उसके छोटे भाई हैं। तालिब ने बताया कि वह भी तीन साल से चौड़ा गांव में गुलफाम के साथ रह रहा था। बहन नहीं थी, इसलिए गुलफाम के पिता वाहिद हुसैन ने मौसी की बेटी आसमां को गोद ले लिया था।
विज्ञापन
5 of 9
BMW हिट एंड रन केस
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने चौड़ा मोड़ चौराहे पर जाम लगा दिया। इस बीच करीब ढाई घंटे तक डीएनडी से सेक्टर-12/22 समेत आसपास के सभी रूटों पर भीषण जाम लगा रहा। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी कार चालक को जल्द पकड़ने, आर्थिक मदद दिलाने और निजी अस्पताल पर गुलफाम के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।