फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एलिवेटेड रोड पर NRI के ड्राइवर को  इस तरह बेवकूफ बनाकर लूटे एक लाख रुपये

Tue, 19 Sep 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 19 Sep 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
bikers looted one lakh rupees from nri car
kktv

एलिवेटेड रोड पर बाइकर्स ने एक एनआरआई की कार से एक लाख रुपये लूट लिए। बाइकर्स ने रोडरेज के बहाने उनके ड्राइवर का ध्यान भटकाया। इसी दौरान दूसरी बाइक पर आए बदमाशों ने कार में से रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। उस वक्त एनआरआई का चालक सेक्टर-18 के बैंक से अकेला रुपये निकालकर लौट रहा था। मामले में थाना सेक्टर-20 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। बदमाशों ने एलिवेटेड रोड पर पहली लूट की घटना को अंजाम दिया है।

bikers looted one lakh rupees from nri car
MONEY - फोटो : MONEY

लूट की ये वारदात सेक्टर-50 में रह रहे एनआरआई संजीव गेरा के कार चालक होशियारपुर निवासी समयपाल से हुई है। वह संजीव गेरा के कहने पर 16 सितंबर की दोपहर डेढ़ बजे सेक्टर-18 स्थित एचएसबीसी बैंक से एक लाख रुपये निकलाने गया था। बैंक से निकलकर समयपाल ने कार में रकम, चेकबुक और मोबाइल एक बैग में कर रख दिया। सेक्टर-18 की तरफ से आकर वह जैसे ही एलिवेटेड रोड पर चढ़ा, बाइक सवार दो बदमाशों ने कार का पीछा करने शुरू किया और मौका लगते ही कार में टक्कर मार दी। समयपाल कार से उतरकर बाइकर्स से विरोध दर्ज करने लगा। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी।

bikers looted one lakh rupees from nri car
money

​इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और कार में रखा रुपयों से भरा बैग उठाकर भाग निकला। राहगीरों ने समयपाल और उसकी कार में टक्कर मारने वाले बाइक सवार को शांत कराया। इसके बाद समयपाल कार में सेक्टर-50 जाने के लिए बैठा तो उसके होश उड़ गए। सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग जा चुका था। उधर, कुछ देर पहले तक उससे लड़ रहा बाइक सवार भी तब तक गायब हो चुका था। समयपाल ने कुछ दूर तक कार भगाकर बाइक सवार उस युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद समयपाल ने पुलिस और मालिक को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bikers looted one lakh rupees from nri car
money - फोटो : money

एनआरआई ने खुद बैंक से मांगी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग
मामले में दो दिन तक पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर एनआरआई संजीव गेरा सोमवार को खुद एचएसबीसी बैंक पहुंचे। उन्होंने बैंक को घटना की जानकारी देकर उनसे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मांगी है। दरअसल, संजीव गेरा को संदेह है कि उनके चालक को लूटने वाले बदमाशों ने बैंक से ही उसका पीछा शुरू किया होगा। उस वक्त हो सकता है कि बदमाश उनकी कार के आसपास ही खड़े हों।

विज्ञापन
bikers looted one lakh rupees from nri car
money - फोटो : money

हादसों और हुड़दंगियों के लिए चर्चा में रहती है एलिवेटेड रोड
एमपी-दो मार्ग पर प्राधिकरण द्वारा बनवाई गई एलिवेटेड रोड सड़क दुर्घटनाओं के लिए चर्चा में रही है। इस पर कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। रात के वक्त शराब के नशे में धुत होकर एलिवेटेड रोड पर फर्राटा भरने वालों या हाथ में बीयर की बोतल लेकर तेज रफ्तार से वाहन भगाने वालों का नजारा भी यहां आम है। एलिवेटेड रोड पर यह पहली लूट है। लोगों का मानना है कि सेक्टर-60 से लेकर विश्व भारती स्कूल तक करीब 5 किलोमीटर रोड भी असुरक्षित हो गई है। क्योंकि शहर में आए दिन लूटपाट हत्या की घटनाएं होना आम बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed