फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three masked men entered the shop with the intention of robbing it but fled when an alarm was raised.

Sirsa News: लूट की नीयत से दुकान में घुसे 3 नकाबपोश, शोर मचाने पर भागे

Sun, 06 Sep 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 06 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three masked men entered the shop with the intention of robbing it but fled when an alarm was raised.
डबवाली। डबवाली शहर के साथ लगती मंडी किलियांवाली के अबोहर रोड पर स्थित अजय एंड संस नामक दुकान में शुक्रवार सायं तीन नकाबपोश युवक हथियारों के साथ घुस आए। पीड़ित दुकानदार की त्वरित सूझबूझ, कड़े विरोध और शोर मचाने के चलते आरोपी वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से भाग निकले। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
विज्ञापन



पीड़ित व्यापारी अजय गर्ग निवासी वार्ड नंबर 11, मंडी किलियांवाली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद वह अपने पिता और बेटे के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान मुंह ढके तीन युवक हाथों में डंडे और लोहे की गरारी वाली रॉड लेकर दुकान के भीतर दाखिल हुए।
विज्ञापन

अजय गर्ग ने तुरंत साहस दिखाते हुए उन्हें बाहर धकेला और दुकान की लेबर को हथियार निकालने व शोर मचाने को कहा। दुकानदार का आक्रामक रुख देखकर तीनों नकाबपोश घबरा गए और बाहर की ओर भागे। गोल्डन पैलेस के पास उनका चौथा साथी मोटरसाइकिल लेकर पहले से खड़ा था जिस पर सवार होकर चारों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed