एमडीआई कैंपस के संस्कृति अपार्टमेंट में रहने वाली शीतल को सबक सिखाने के लिए भरत डबास ने अपने बच्चों की हत्या की होगी। जिस तरह से वह अपने-माता-पिता के लिए तड़प रहा था, वह उसी तरह शीतल को भी बच्चों के वियोग में तड़पाना चाहता था।
पुलिस इस थ्योरी पर भी जांच कर रही है। मामले में पुलिस की नजर शीतल के फेसबुक अकाउंट व मोबाइल डिटेल पर भी है। शीतल के फेसबुक पर उसके मित्रों की संख्या 68 है। जिसमें महिला मित्र अधिक हैं। खास बात यह है कि भरत उसकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं दिख रहा है।
3 of 12
librarian suicide and child murder
- फोटो : अमर उजाला
वह फेसबुक पांच साल से अपडेट कर रही है। जिसमें अपने बच्चों के साथ कई तस्वीरें अपलोड की हैं। जिस तरह से वह अपने बच्चों के साथ नजर आ रही है, उससे जाहिर हो रहा है कि वह उन्हें बहुत प्यार करती थी।
पुलिस पूरे मामले में किसी अन्य एंगल की भी तलाश कर रही है। वह यह जानना चाहती है कि शीतल की ऑनलाइन सबसे ज्यादा चैटिंग किससे होती थी। पुलिस पूरे मामले में कोई पहलू नहीं छोड़ना चाहती है।
5 of 12
librarian suicide and child murder
- फोटो : अमर उजाला
म हो कि एमडीआई के असिस्टेंट लाइब्रेरियन भरत डबास ने अपने घर में अपने दोनों बेटों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने बताया था कि उनकी पत्नी, सास, ससुर और साली उसे प्रताड़ित करते हैं। उसके माता-पिता को साथ रहने नहीं दे रहे थे।