फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार पार्किंग को लेकर हास्य कलाकार दीपक सैनी पर हमला, बड़ी मुश्किल से ऐसे बचाई जान

Mon, 17 Jul 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Jul 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
attack on comedian deepak saini in parking dispute, saved his life by hiding in shop
deepak saini - फोटो : फेसबुक

शालीमार बाग इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने हास्य कलाकार दीपक सैनी पर हमला कर दिया। दीपक सैनी लाफ्टर चैलेंज व अन्य टीवी शो में हास्य कलाकार की भूमिका निभा चुके हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया।

attack on comedian deepak saini in parking dispute, saved his life by hiding in shop
deepak saini - फोटो : फेसबुक

पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। दिलीप ने हमला करने वाले लोगों पर सोने की चेन झपटने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार दीपक सैनी सपरिवार शालीमार बाग के बी ब्लॉक में रहते हैं। वह पेशे से हास्य कलाकार हैं।

attack on comedian deepak saini in parking dispute, saved his life by hiding in shop
deepak saini - फोटो : फेसबुक

शनिवार रात वह अपनी कार से घर के पास पहुंचे। खाली जगह मिलने पर वहां वे अपनी कार पार्क करने लगे। इसी दौरान विक्रम नाम का युवक वहां पहुंचा और उसने दीपक से कार हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
attack on comedian deepak saini in parking dispute, saved his life by hiding in shop
deepak saini - फोटो : फेसबुक

दीपक के पिता ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। लेकिन, उसने फोन कर अपने दो सहयोगी को वहां बुला लिया। उसके बाद तीनों ने दीपक पर सरिया से हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए दीपक एक दुकान में घुस गए और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

विज्ञापन
attack on comedian deepak saini in parking dispute, saved his life by hiding in shop
deepak saini - फोटो : फेसबुक

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। दीपक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपक ने अपने बयान में बताया कि हमलावर उसके गले से सोने के चेन को भी झपटकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed