फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के कैसिनो का पर्दाफाश, नेपाल से लाई गई युवतियां करती थीं काम

Sat, 29 Oct 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Oct 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
another illegal casino burdst in delhis vasant kunj, 8 arrested including 4 nepali girls
- फोटो : सोशल मीड‌िया

नई दिल्ली के दक्षिण जिले में एक और कैसिनो का पर्दाफाश हुआ है। नेबसराय के सैनिक फार्म हाउस के बाद वसंत कुंज इलाके में अवैध रूप से कैसिनो चल रहा था। वसंत कुंज इलाके में जिस फार्म हाउस में कैसिनो चल रहा था उसका मालिक विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। पुलिस ने चार नेपाली युवतियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति गुड़गांव के व्यवसायी हैं।

another illegal casino burdst in delhis vasant kunj, 8 arrested including 4 nepali girls
- फोटो : सोशल मीड‌िया

दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार मिली एक गुप्त सूचना के बाद वसंत कुंज (साउथ) थानाध्यक्ष संजय शर्मा की देखरेख में एसआई योगेश कुमार, मदनलाल और विजय कसाना की टीम ने पार्क लेन, वसंत कुंज स्थित एक फार्म हाउस में छापेमारी की। फार्म हाउस में तीन टेबल पर कैसिनो खेला जा रहा था।

another illegal casino burdst in delhis vasant kunj, 8 arrested including 4 nepali girls
पुलिस को मौके से दांव पर लगे 43500 रुपये, 2968 टोकन, महंगी शराब की 85 बोतलें आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने फार्महाउस से गुडग़ांव के चार व्यवसायी और चार नेपाली युवतियां गिरफ्तार की हैं। गिरफ्तार गुड़गांव निवासी व्यवसायियों के नाम तुषार बावेजा, पवन शर्मा, मनीष शर्मा और गुलशन अरोड़ा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
another illegal casino burdst in delhis vasant kunj, 8 arrested including 4 nepali girls

गुलशन अरोड़ा इस कैसिनो का मास्टर माइंड व कर्ताधर्ता है। नेपाली युवतियों की पहचान जानूका चौलागई, कमल कोइराला, राधा तमंग और अंजिला शाकया के रूप में हुई। आरोपियों की नेपाली युवतियों से पहचान गोवा में हुई थी। युवतियां गोवा में कैसिनो में काम कर चुकी हैं। ये हर नेपाली युवती को प्रतिमाह 15-15 हजार रुपये देते थे।

विज्ञापन
another illegal casino burdst in delhis vasant kunj, 8 arrested including 4 nepali girls
- फोटो : सोशल मीड‌िया

पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर
वसंत कुंज थाना पुलिस ने मामले में दो एफआइआर दर्ज की है। एक अवैध रूप से जुआ खेलने और दूसरी अवैध रूप से शराब रखने की एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed