नर्सिंग बीएससी पास पत्नी और ससुर पर तेजाब क्यों फेंका। पत्नी की जिंदगी नर्क क्यों की। इसका सच सामने आ गया है। 4 दोषियों को उम्रकैद भी हुई है।
2 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
मामला, मामला 3 साल पुराना है। मोगा तेजाब कांड में चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जबकि चार लोगों को बरी कर दिया गया है। बरी होने वालों में पीड़िता के सास, ससुर मामा ससुर मामी सास हैं। फैसले पर पीड़िता के पिता ने नाराजगी जताई है। 8 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया था।
3 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
बुधवार को मोगा की एडिश्नल सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने पंजाब सरकार को पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे 5 लाख रुपये मुआवजा 15 दिन में देने के आदेश दिए हैं। साथ ही कोर्ट में रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही दोषियों को 18 लाख रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।
4 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
गौरतलब है कि गांव दाया कलां (धर्मकोट) निवासी मनदीप कौर का 21 मार्च 2010 को हरिंदर सिंह से प्रेम विवाह हुआ था। कुछ समय बाद दंपति में अनबन हो गई थी। बीएससी नर्सिंग पीड़िता ने 0तलाक की अर्जी में यह भी आरोप लगाया था कि हरिंदर सिंह ने उसे सहायक थानेदार होने की बात कह झूठ बोल कर विवाह करवाया था।
5 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
पीड़ित ने जिला जज मोगा की अदालत में अपने पति खिलाफ तलाक, घरेलू हिंसा और खर्च का केस दायर किया था। वह 11 जुलाई 2013 को अपने पिता शमशेर सिंह के साथ स्कूटर पर इस केस की पेशी पर आ रहे थे। रास्ते में पति ने साथियों के साथ दोनों को रोककर मनदीप पर तेजाब डाल दिया था। इसमें पिता और पुत्री झुलस गए थे।