फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में इंटरनेशनल स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरी छात्रा, मौत के बाद लोगों का हंगामा

Wed, 19 Oct 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
A minor girl drowned accidentally in septic tank of school
- फोटो : ANI

स्वरूप नगर इलाके में संत सुजान सिंह इंटरनेशनल स्कूल के पीछे बने सेप्टिक टैंक में गिरकर चार साल की मासूम नंदनी की मौत हो गई। मंगलवार को नंदनी अपनी मां के साथ एक अन्य स्कूल से घर लौट रही थी। नंदनी को बचाने के चक्कर में उसकी मां भी टैंक में कूद गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्कूल के बाहर रखकर परिजनों ने खूब हंगामा किया। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

A minor girl drowned accidentally in septic tank of school
- फोटो : ANI

पुलिस के मुताबिक, नंदनी परिवार के साथ सुशील वाटिका, मनोज कॉलोनी, कुशक गांव, स्वरूप नगर में रहती थी। इसके परिवार में पिता रंजीत सिंह, मां संजू देवी, भाई और बहन हैं। रंजीत ऑटो चलाता है। नंदनी घर के पास ही कैंप कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर को नंदनी मां, भाई व बहन के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। इस बीच संत सुजान सिंह इंटरनेशनल स्कूल के पीछे से अचानक नंदनी 15 फुट गहरे सेप्टिक टैंक में गिर गई।

A minor girl drowned accidentally in septic tank of school
- फोटो : ANI

बेटी को डूबते देखकर संजू देवी ने शोर मचाकर बच्ची को बचाने का प्रयास किया। लेकिन इस बीच वह भी टैंक में गिर गई। वहां मौजूद लोगों ने बांस की मदद से नंदनी की मां को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन नंदनी डूब गई। 15 मिनट बाद उसे टैंक से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-मिलिंद डुंबरे, पुलिस उपायुक्त, उत्तर-पश्चिम जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
A minor girl drowned accidentally in septic tank of school
- फोटो : ANI

हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि पिछले कई सालों से सेप्टिक टैंक खुला है। अक्सर कोई न कोई मवेशी इसमें गिरता रहता था। लोग पहले भी लगातार सेप्टिक टैंक को ढकवाने की गुहार लगाते रहे हैं। बार-बार कहने के बाद भी स्कूल प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
A minor girl drowned accidentally in septic tank of school
girl fall in septic tank - फोटो : ANI

हादसे के बाद स्कूल प्रशासन ने भी मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। करीब डेढ़ घंटे प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को स्कूल के सामने से हटा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed