एक मुस्लिम लड़की को छोटे कपडे़ पहनने के जुर्म में कोड़ों से पिटाई की सजा सुनाई गई थी। ईरान से अमेरिका में जाकर रहने वालीं लड़की का नाम तला रासी है और वह इस समय 35 साल की हैं। बताया जाता है कि तला पर ईरान में 40 कोड़ों की बरसात की गई।
अपने साथ हुई इस वारदात के बाद तला ने हिम्मत दिखाई और वह अमेरिका में आकर बिकनी डिजाइनर का काम करने लगी। तला ने इस पेशे में इस कदर तरक्की हासिल की है कि वह आज अमेरिका में एक मशहूर डिजाइनर मानी जाती हैं। इतना ही नहीं तला मोस्ट फीयरलेस महिला का खिताब भी जीत चुकी हैं।
बताते चलें कि तला का नाम 2012 में न्यूजवीक मैगजीन में बतौर मोस्ट फीयरलेस वुमेन में शामिल हुआ था, जिसमें उन्हें हिलेरी क्लिंटन के साथ शामिल किया गया। तला ने यह नहीं बताया कि ईरान में महिलाओं को किस हद तक पर्दे में रहने के लिए मजबूर किया जाता है, लेकिन उन्होंने अपने साथ हुई पूरी घटना को बयां किया।
पार्टी में लिपिस्टीक लगा कर गई थीं तला
डेली मेल की खबर के अनुसार तला ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बनाया। इस बीच उन्होंने मिनी स्कर्ट, नेल पॉलिश, टाइट टॉप और मेकअप किया हुआ था। दोस्तों के साथ नाच-गाना कर रही तला और बाकी सब नाबालिग थे और उन्हें नहीं पता था कि वह कानून को तोड़ रहे हैं।
इस बीच वहां पुलिस पहुंच गई और सभी को अपने साथ ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान में ऐसे स्थिति में पाए जाने पर शालाघ की सजा दी जाती है।