फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी बोली- पापा को बेटा चाहिए था, सुनाई मां के कत्ल की दर्दनाक कहानी

Mon, 24 Oct 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 24 Oct 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
wife killed for son in hisar, daughter told the story of mother murder to police
बेटे के लिए व्यक्ति ने कत्ल कर दी पत्नी
हम तीन बहनें हैं। पापा को बेटा चाहिए था, इसलिए मम्मी को मारते थे। मासूम बेटी ने मां के कत्ल की दर्दनाक कहानी सुनाई तो पुलिस वाले भी रो पड़े।
wife killed for son in hisar, daughter told the story of mother murder to police
पति ने कत्ल कर दी तीन बेटियों की मां
घटना हरियाणा के हिसार की है। गांव पीरांवाली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेटा पैदा न होने की खौफनाक सजा दी। उसकी सबसे बड़ी बेटी ने पुलिसवालों को कत्ल की आंखों देखी सुनाई। मासूम सुमन ने बताया कि पापा शराब पीते थे और अकसर मां को मारा-पीटा करते थे। हम तीन बहनें हैं और हमारा भाई नहीं है। पापा मम्मी से इसी बात पर झगड़ा करते थे।
wife killed for son in hisar, daughter told the story of mother murder to police
पति ने कत्ल कर दी तीन बेटियों की मां
सुमन ने बताया कि कई दिन पहले पापा ने मार-मारकर मम्मी की टांग तोड़ दी थी। सुबह जब हम उठे तो पापा मम्मी से झगड़ा कर रहे थे। मम्मी काम पर जाने के लिए तैयार हो रही थी कि पापा पीछे से आए और उनके सिर में डंडा मार दिया। पापा ने कई बार उन्हें मारा और मम्मी गिर गई। हम तीनों बिलखती रहीं, लेकिन पापा हमें छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
wife killed for son in hisar, daughter told the story of mother murder to police
पति ने कत्ल कर दी तीन बेटियों की मां
सुमन ने बताया कि कुछ देर बाद दादा आए और मामा को फोन करके बुलाया। वे मम्मी को उठाकर अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर अंकल ने कहा कि मां मर गई है। पापा मम्मी से पैसे मांग रहे थे। मम्मी के पास सौ रुपये थे, जो उन्होंने पापा को दे दिए। मम्मी ने कहा​ कि शराब नहीं पीना, लेकिन वे झगड़ा करने लगे। उसके बाद पापा ने पास में पड़ा डंडा उठाया और मम्मी के सिर में दे मारा।
विज्ञापन
wife killed for son in hisar, daughter told the story of mother murder to police
बेटे के लिए व्यक्ति ने कत्ल कर दी पत्नी
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से बलविंद्र फरार है। वहीं मृतका के पिता सुरजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि 12 साल पहले बेटी सुनीता की शादी बलविंद्र सिंह के साथ की थी। उसकी बेटी ने पांच बेटियों को जन्म दिया था, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। बार-बार बेटियां होने की वजह से बलविंद्र शराब पीकर उससे अक्सर मारपीट करता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed