फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में नवदंपति ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 11 Jul 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Couple committed suicide after eight months of marriage in delhi
दंपति ने फांसी लगाईौ - फोटो : अमर उजाला
8 महीने पहले ही शादी हुई थी। सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। अचानक कुछ ऐसा हुआ। दोनों ने एक ही पंखे पर लटकर जान दे दी। 

घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। उत्तम नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक दंपति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को डीडीयू मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि दंपती का शव एक ही पंखे से लटका मिला। पुलिस परिवार से पूछताछ कर कर रही है। 
 
Couple committed suicide after eight months of marriage in delhi
दंपति - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव गढ़वा, आजमगढ़, यूपी का रहने वाला नीरज (26) अपनी पत्नी अनीता (23) के साथ डब्ल्यूजेड-58, ओम विहार, उत्तम नगर में किराए पर रहता था। नवंबर 2017 में नीरज की अनीता से शादी हुई थी। पेशे से नीरज प्लंबर था। उसके ससुर रमेश भी इलाके में प्लंबर का ही काम करते हैं।
Couple committed suicide after eight months of marriage in delhi
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रमेश और नीरज एक ही साथ काम करते थे। मंगलवार सुबह नीरज काम पर नहीं आया तो रमेश दोपहर करीब 12.00 बजे कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो रमेश को शक हुआ। तब तक आसपास के लोग भी पहुंच गए। खिड़की का शीशा तोड़कर लोगों ने देखा तो दंपती चुन्नी के सहारे एक ही फंदे से लटके हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Couple committed suicide after eight months of marriage in delhi
फाइल फोटो
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Couple committed suicide after eight months of marriage in delhi
फाइल फोटो
सुबह 10.30 बजे परिवार से की थी बातचीत
पुलिस को पूछताछ में रमेश ने बताया कि नीरज सुबह करीब 9.00 बजे साइट पर पहुंच जाता था। मंगलवार को वह नहीं पहुंचा तो रमेश सुबह करीब 10.30 बजे अपनी पत्नी के साथ नीरज के कमरे पर पहुंचे। नीरज ने बताया कि वह आज काम पर नहीं आएगा। काफी पूछने के बाद भी नीरज ने कोई कारण नहीं बताया। अनीता से भी उसके पिता ने पूछा तो उसने भी कुछ नहीं बताया। करीब 11.30 बजे रमेश व उसकी पत्नी लौट गए। इस बीच 12.00 बजे दोनों ने जब नीरज को कॉल किया तो उसका फोन नहीं उठा। यहां पहुंचने पर उनके फंदे से लटके होने का पता चला। रमेश ने पुलिस को बताया कि दोनों एक दूसरे से बेहद खुश थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed