फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता आयुर्वेद, कोरोना संक्रमण से कर सकता है बचाव

Wed, 04 Mar 2020 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Mar 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india ayurveda strengthen immunity system can help in preventing from disease
फाइल फोटो

कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली में भी अब 28 पॉजीटिव मामले सामने आ चुके हैं। ये स्थिति तब है जब न तो इस बीमारी का कोई उपचार है न कोई विशेष दवा। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने से कोरोना वायरस से बचाव किया जा सकता है।



Coronavirus in india ayurveda strengthen immunity system can help in preventing from disease
फाइल फोटो - फोटो : ayurveda

प्रशांत विहार स्थित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुर्वेदिक पंचकर्मा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी पाराशर बताते हैं कि जिनकी इम्यूनिटी कमजोर हो, वे आसानी से इसकी गिरफ्त में आ सकते हैं। सर्दी के मौसम में शरीर की इम्युनिटी वैसे ही कमजोर हो जाती है जिससे बीमार पडने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए तुलसी, अदरक, लोंग, कालीमिर्च, सौंठ, गिलोय व छोटी पिप्पली को दूध चाय या पानी में उबालकर दिन में दो तीन बार पीने से इम्यूनिटी में वृद्धि होती है।

Coronavirus in india ayurveda strengthen immunity system can help in preventing from disease
फाइल फोटो

सौंठ, काली मिर्च व पिप्पली की गोली त्रिकटु के नाम से बाजार में उपलब्ध है। गिलोय अथवा गुडुची की गोली भी आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान से आसानी से मिल सकती है। वहीं आयुष मंत्रालय की समिति के सदस्य डॉ. एमके तनेजा बताते हैं कि समुद्री भोजन व मांसाहार से परहेज रखें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in india ayurveda strengthen immunity system can help in preventing from disease
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे के मद्देनजर उत्तर रेलवे के केंद्रीय अस्पताल, नई दिल्ली में एक अलग वार्ड तैयार रखा गया है - फोटो : नवनीत शरण

जब भी अपने घर या ऑफिस पहुंचे तो कम से कम 20 सेंकड तक अपने हाथों को बेहतर साबून से साफ करें। टिश्यू का इस्तेमाल करें। एक बार टिश्यू का इस्तेमाल करने पर दोबारा उसे प्रयोग में नहीं लाएं। 

विज्ञापन
Coronavirus in india ayurveda strengthen immunity system can help in preventing from disease
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

डॉ. पाराशर बताते हैं कि दूध में हल्दी, मुनक्का व खजूर उबालकर लेने से इम्यूनिटी के स्तर में तुरंत सुधार होता है। बच्चों व बुजुर्गों के लिए इनका प्रयोग विशेष रूप से प्रभावी है। गिलोय, भुंई आंवला, संतरा, मौसमी, अंगूर व आंवले का प्रयोग इनदिनों नियमित रूप से करना चाहिए। इनसब के अलावा चिकित्सक की सलाह पर आयुर्वेदिक दवाओं में तालीशादिचूर्ण, सितोपलादि चूर्ण, लक्ष्मी विलास रस, चंद्र अमृत रस, टंकण भस्म, वासावलेह, अगस्त्य हरीतकी आदि दवाओं का सेवन भी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed