फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरानी कार अब नहीं होंगी बेकार: रेट्रोफिटिंग कराके ईवी में बदलें अपनी कारें, जानें खर्च से लेकर इसे कराने की प्रक्रिया

Thu, 07 Jul 2022 07:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Jul 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
convert your cars into ev by retrofitting delhi government to launch portal soon
कारें - फोटो : अमर उजाला

पुराने डीजल, पेट्रोल या सीएनजी वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलकर आप लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। वाहनों के लिए रेट्रोफिटमेंट की सुविधा से हजारों वाहन मालिकों को नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने के बजाय पुराने वाहनों को कबाड़ होने से बचाया जा सकता है। करीब 40 फीसदी खर्च में पुराने वाहनों को ई वाहन में तब्दील कर फर्राटा भर सकते हैं। रेट्रोफिटमेंट की प्रक्रिया के शुरुआती दौर में होने से लोग फिलहाल इस मद में खर्च करने से थोड़ा गुरेज कर रहे हैं। दिल्ली को ईवी राजधानी बनाने की दिशा में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को रेट्रोफिटिंग से नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। 


 

convert your cars into ev by retrofitting delhi government to launch portal soon
ईवी कार - फोटो : Magenta ChargeGrid

दिल्ली सरकार ने 2020 में नई ईवी पॉलिसी लॉन्च की थी। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को वित्तीय प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। इसके तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, ऑटो, टैक्सी, कैब, ई रिक्शा सहित निजी वाहनों को भी नई रफ्तार मिल सके। दिल्ली में ई वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद कुल वाहनों में नौ फीसदी से अधिक ई वाहनों की हिस्सेदारी है। दिल्ली सरकार ने 11 रेट्रोफिटिंग एजेंसी को इसका जिम्मा दिया है, लेकिन जमीन पर अभी भी इक्का दुक्का ही हैं। परिवहन विभाग की ओर से नए सिरे से वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए अलग पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। इसमें एजेंसी और वाहनों की रेट्रोफिटिंग करने वाली कंपनियों का ब्यौरा होगा। इससे पुराने वाहनों को नए ई वाहन में बदलने में सहूलियत होगी। 

convert your cars into ev by retrofitting delhi government to launch portal soon
कारें। - फोटो : neeraj

पुराने वाहनों को अधिकृत एजेंसी या कंपनी का किट लगाने के बाद नई ई कार या ई बाइक की शक्ल दी जाएगी। इससे वाहनों को कबाड़ होने से बचाने के साथ ही प्रदूषण मुक्त ईंधन से वाहन चलाए जा सकेंगे। रेट्रोफिटिंग से प्रदूषण में कमी आने के साथ ही आधे से भी कम कीमत में अपने पसंदीदा वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि इस पर चार से पांच लाख का खर्च की उम्मीद जताई जा रही है। हो सकता है आने वाले दिनों में रेट्रोफिटिंग पर खर्च कम हो तो इसका उपयोग करने वालों की संख्या और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
convert your cars into ev by retrofitting delhi government to launch portal soon
लग्जरी कारें - फोटो : अमर उजाला

सेंटर फॉर साइंस की एक विशेषज्ञ ने बताया कि अलग-अलग कार और दोपहिया वाहनों के मॉडल के मुताबिक कंपनियां रेट्रोफिट करती हैं। इस पर 40 से 50 फीसदी का खर्च आता है। लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकारों की तरफ से लगातार मिल रहे प्रोत्साहन से आने वाले दिनों में ई वाहनों का ही दौर होगा। 

विज्ञापन
convert your cars into ev by retrofitting delhi government to launch portal soon
ऑटोमैटिक कारें - फोटो : Amar Ujala

क्या है रेट्रोफिटिंग
रेट्रोफिटिंग किसी पुरानी मशीन या वाहन में नए उपकरणों को डालने की प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य पुराने उत्पादों की उम्र बढ़ाना है। दूसरे शब्दों में रेट्रोफिटिंग के जरिये किसी भी उपकरण या उत्पाद में बदलाव कर नई जिंदगी दी जाती है। इसकी मियाद बढ़ाने पर अपेक्षाकृत कम खर्च में जरूरत के मुताबिक पुरानी मशीन या वाहनों को दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाया जाता है। सीएनजी, डीजल या पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने के लिए रेट्रोफिटिंग की सुविधा मुहैया करने का ईवी पॉलिसी में प्रावधान किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed