दर्द देने वाली इन पांच तस्वीरों को नहीं भुला सकती अलका लांबा
आप नेता अलका लांबा फिलहाल बीजेपी विधायक ओपी शर्मा द्वारा विधानसभा में किए गए आपत्तीजनक बयान के कारण चर्चा में हैं लेकिन, इससे पहले भी वह कई बार विवादों में रह चुकी हैं। आगे देखिए वो पांच तस्वीरें जिनके कारण चर्चा में रही हैं अलका लांबा...
दर्द देने वाली इन पांच तस्वीरों को नहीं भुला सकती अलका लांबा
हाल ही में कश्मीरी गेट इलाके में नशा मुक्ति अभियान के दौरान अलका लांबा पर हमला किए जाने की तस्वीर वायरल हुई। इस हमले में अलका लांबा का सिर फूट गया था। अलका ने इस घटना के लिए भी बीजेपी नेता ओपी शर्मा को ही दोषी बताया था।
दर्द देने वाली इन पांच तस्वीरों को नहीं भुला सकती अलका लांबा
अलका का सिर फूटने वाली तस्वीर के तुरंत बाद ही एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें दिखाया गया कि अलका शर्मा कश्मीरी गेट के पास स्थित मिठाई के दुकानदार को धमकाने की कोशिश कर रही थीं। बताया गया कि यह दुकान बीजेपी विधायक ओपी शर्मा के भाई की है।
दर्द देने वाली इन पांच तस्वीरों को नहीं भुला सकती अलका लांबा
आप के पूर्व नेता विनोद कुमार बिन्नी ने अलका लांबा पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अलका ने बिन्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में बिन्नी ने स्वीकार किया कि किसी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था। और उसी ने अलका के खिलाफ यह पोस्ट उनके अकाउंट से डाल दी।
दर्द देने वाली इन पांच तस्वीरों को नहीं भुला सकती अलका लांबा
असम के गुवाहाटी में एक लड़की के साथ सड़क पर लोगों की भीड़ ने अश्लीलता की और उसके कपड़े फाड़ दिए। जिसके बाद पूरे देश में इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। उस वक्त अलका लांबा महिला अयोग की सदस्य थीं। अलका लड़की का हाल लेने गुवाहाटी गईं और एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने पीड़ित लड़की का नाम ले लिया। इस गलती के कारण अलका लांबा को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।