फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरसे बाद कांग्रेस को नसीब हुई जीत, खुशी में ऐसे मना जश्न

Tue, 17 May 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
Congress has long been destined to win, happiness in the party celebrating
जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस को दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत की शक्ति मिली है। हाथ की निशान पर 4 सीटें जीतने और एक निर्दलीय विजयी प्रत्याशी को साथ लेकर प्रेस से मुखातिब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा हम नंबर एक पार्टी बन गए हैं। 
Congress has long been destined to win, happiness in the party celebrating
जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर - फोटो : अमर उजाला
तेरह में से 5 सीटें जीतीं और पिछले चुनाव के मुकाबले वोट चार गुना बढ़ा है। जीत की शक्ति मिलने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी को ललकार भरे शब्दों में कहा है कि अब 21 संसदीय सचिवों से इस्तीफा दिलवाओ, चुनाव मैदान में आओ।
 
Congress has long been destined to win, happiness in the party celebrating
जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर - फोटो : अमर उजाला

डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में लंबे समय बाद कार्यकर्ता जोश में थे और पटाखों की आवाज गूंज रही थी। इस बीच संवाददाता सम्मेलन के लिए विजय प्रत्याशियों के साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने जीत का श्रेय जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झुग्गी, रेहड़ी पटरी और सफाई कर्मचारियों के लिए उनके बीच पहुंचकर दर्द बांटने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress has long been destined to win, happiness in the party celebrating
जीत से कांग्रेस में खुशी की लहरmcd - फोटो : अमर उजाला

माकन ने कांग्रेस की दमदार वापसी को लेकर कहा है कि जनता यह मानने लगी है कि कांग्रेस अच्छा शासन चला सकती है। केजरीवाल और नरेन्द्र मोदी की लड़ाई को जनता समझ गई है। यही वजह है कि पिछले चुनाव में शालीमार बाग में महज 2.7 फीसदी वोट लेने वाली कांग्रेस इस चुनाव में पांचवे राउंड तक भाजपा से आगे थी और दूसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन
Congress has long been destined to win, happiness in the party celebrating
जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम 21 संसदीय सचिवों का इस्तीफा मांगने पर अभियान चलाएंगे। तो आगामी एमसीडी चुनाव की तैयारी में जुटेंगे। अगले 4 महीने में एमसीडी में कांग्रेस के रोडमैप का खाका जनता केसामने रखेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed