फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए प्रियंका गांधी के बारे में 10 रोचक बातें, इसलिए इन्हें कांग्रेस में कहते हैं 'भइयाजी'

Wed, 23 Jan 2019 01:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी बीबीसी, नई दिल्ली
बीबीसी, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Jan 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
congress announce priyanka gandhi formal entry in politics, know intersting fact about bhaiyaji
priyanka gandhi - फोटो : social media

नेहरू-गांधी परिवार की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) के राजनीति में प्रवेश का औपचारिक एलान आज कर दिया गया है। उन्हें पार्टी महासचिव पद के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। उनके राजनीति में प्रवेश का पार्टी के अंदर और बाहर लंबे समय से इंतजार हो रहा था। प्रियंका की इस एंट्री से वो लोग काफी खुश हैं जिनका मानना है कि अगर वह पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगी तो शायद अभी से ज्यादा सफलता मिलेगी और कांग्रेस अपना पुराना गौरव फिर से हासिल कर सकेगी। इस फैसले से देश की सबसे पुरानी(ग्रैंड ओल्ड पार्टी) कांग्रेस पार्टी में फिर से जोश का संचार होने की पूरी उम्मीद की जा रही है। ऐसे में आपको प्रियंका के बारे में एक खास बात बताते हैं कि उन्हें भईयाजी कहकर भी पुकारा जाता है। क्या है इसकी वजह और उनके बारे में कई ऐसी दिलचस्प बाते हैं जो बहुत कम लोगों को पता हैं। पढ़ें इस स्टोरी में वही खास बातें....

congress announce priyanka gandhi formal entry in politics, know intersting fact about bhaiyaji
priyanka gandhi - फोटो : social media

बचपन में राजीव और सोनिया के साथ अमेठी जाने पर प्रियंका गांधी के बाल हमेशा से छोटे रहते थे और गांव में ज्यादातर लोग राहुल की तरह उन्हें भी भइया बुलाने लगे जो बाद में बदल कर भइयाजी हो गया। गांधी परिवार का दर्जा अमेठी रायबरेली में किसी मिथक से कम नहीं। लोग सालों बाद भी उस पल के बारे में बताना नहीं भूलते जो उन्होंने गांधी परिवार के सदस्योम के साथ साझा किये थे। 

congress announce priyanka gandhi formal entry in politics, know intersting fact about bhaiyaji
priyanka gandhi - फोटो : social media

सब अपनी बातें ऐसे बताते हैं जैसे उनके घर या मुहल्ले का कोई सदस्य हो। जैसे प्रियंका का रूटीन, उनका खानपान और उनका लोक व्यवहार भी। रायबरेली से चंद किलोमीटर दूर भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी का दिन सुबह छह बजे ट्रेडमिल पर थोड़ी मशक्कत और फिर ज्यादा समय के लिए योग से शुरू होता है। पोहे, ब्रेड या कॉर्नफ्लेक्स के नाश्ते के बाद 'भइयाजी' यानी प्रियंका लोगों से मिलना शुरू करती हैं और उनके लंच का समय तय नहीं रहता। भाई राहुल गांधी से थोड़ा अलग।

विज्ञापन
विज्ञापन
congress announce priyanka gandhi formal entry in politics, know intersting fact about bhaiyaji
priyanka gandhi - फोटो : social media

रोटी या परांठे के साथ सब्ज़ी और दाल लेकिन साथ में आम/नींबू का अचार तो रहना ही चाहिए। उन्हें और पति रॉबर्ट वाड्रा को मुग़लई खाना बेहद पसंद है। वर्ष 2004 में रायबरेली चुनाव प्रचार प्रियंका की निगरानी में जारी था। उन्होंने परिवार के एक पुराने करीबी जो अमेठी में थे उनसे फोन पर कुछ फरमाइशें कीं जिनमें गलावटी कबाब, बिरयानी और कोरमा शामिल था।

विज्ञापन
congress announce priyanka gandhi formal entry in politics, know intersting fact about bhaiyaji
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला

चंद घंटों बाद खाना पैक होकर गेस्ट हाउस पहुंचा जहां प्रियंका और रॉबर्ट ने खाने के बाद बचा हुआ खाना अपनी शाम वाली दिल्ली की फ्लाइट के लिए रख भी लिया। वैसे मलाई-चाप और सफेद रसगुल्लों का भी शौक रखने वाली प्रियंका रात को सोने से पहले भुएमऊ या मुंशीगंज गेस्ट हाऊस के कई चक्कर लगाना नहीं भूलतीं। अब उनके बच्चे भी गाहे बगाहे यहां दिखाई दे जाते हैं। दिल्ली में प्रियंका गांधी ने अपने परिवार को मीडिया की नज़र से काफ़ी हद तक बचा कर रखा है। पर यहां ऐसा नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed