फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियां फूंकीं

Sat, 02 Nov 2019 08:14 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 02 Nov 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
clash between police and lawyers in tis hazari court many vehicles set on fire force deployed delhi
दिल्ली पुलिस और वकीलों में झड़प। - फोटो : Amar Ujala

उत्तरी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार दोपहर लॉकअप के बाहर कार पार्क करने को लेकर वकीलों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हो गया। गुस्साए वकीलों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। वकीलों की भीड़ बढ़ते देख अंदर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सेल्फ डिफेंस के लिए हवा में गोली चलाई जो एक वकील के सीने में लग गई। इसके बाद वकील बेकाबू हो गए। 



वकीलों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के अलावा कोर्ट में खड़े पुलिस के वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वकीलों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। कोर्ट परिसर से पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया गया। 

clash between police and lawyers in tis hazari court many vehicles set on fire force deployed delhi
दिल्ली पुलिस और वकीलों में झड़प - फोटो : Amar Ujala

हालात देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। देर शाम तक कोर्ट परिसर में तनाव का माहौल था। पुलिस अधिकारी गोली चलाने की बात से इंकार कर रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वकीलों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं वकील भी आरोपी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।

clash between police and lawyers in tis hazari court many vehicles set on fire force deployed delhi
दिल्ली पुलिस और वकीलों में झड़प - फोटो : Amar Ujala

बवाल दोपहर करीब 3.00 बजे के आसपास शुरू हुआ। कोर्ट लॉकअप के बाहर जहां सरकारी वाहन पार्क होते हैं वहां अदालत के एक वकील अपनी कार को पार्क करने लगे। कोर्ट में पेशी के लिए कैदियों को लेकर आए तीसरी बटालियन के पुलिसकर्मियों ने वकील से कार कहीं और पार्क करने के लिए कहा। इसी बात पर पुलिसकर्मियों और वकील के बीच कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
clash between police and lawyers in tis hazari court many vehicles set on fire force deployed delhi
दिल्ली पुलिस और वकीलों में झड़प - फोटो : Amar Ujala

आरोप है कि तू-तू-मैं-मैं के दौरान पुलिस व वकीलों की एक दूसरे से मारपीट हो गई। वकीलों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पीड़ित वकील व दो अन्य वकीलों को लॉकअप में बंद कर पीटा। खबर सुनकर लॉकअप के बाहर आई वकीलों की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। वकीलों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने सेल्फ डिफेंस में गोली चला दी जो कोर्ट के वकील विजय शर्मा के सीने में लग गई। विजय शर्मा के गोली लगने की सूचना मिलते ही कोर्ट में हंगामा शुरू हो गया। वकीलों ने कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
clash between police and lawyers in tis hazari court many vehicles set on fire force deployed delhi
दिल्ली पुलिस और वकीलों में झड़प - फोटो : Amar Ujala

वकीलों ने कोर्ट परिसर में खड़ी पुलिस की आठ बसों में तोड़फोड़ कर दी। वहीं एक जिप्सी व 13 बाइकों को आग के हवाले कर दिया। यही नही मीडिया कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की के अलावा उनके मोबाइल छीन लिए गए। बाहर वीडियो बना रहे आम लोगों के मोबाइल भी छीन लिए गए। वकीलों का आरोप था कि दो वकीलों को गोली लगी है। हमले में कई महिला वकीलों को चोट लगी है। बवाल की सूचना मिलते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह व उपायुक्त मोनिका भारद्वाज मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी बदसलूकी हुई। कुछ समय के लिए वकीलों ने कोर्ट पर कब्जा कर लिया। वकील कोर्ट के अंदर व पुलिस बाहर मौजूद रही। 

हालात बिगड़ते देखकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आसपास के सभी थानों के अलावा दूसरे जिलों से फोर्स बुला ली। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर नॉर्थ संजय सिंह, संयुक्त आयुक्त मनीष कुमार अग्रवाल, आलोक कुमार समेत कई पुलिस उपायुक्त मौके पर पहुंचे। शाम पांच बजे किसी तरह कोर्ट में दाखिल होकर पुलिसकर्मियों ने वकीलों को खदेड़ा। इसके बाद दमकल की गाडिय़ां भी कोर्ट परिसर में दाखिल हो पाई। देर शाम तक पुलिस वकीलों को समझाने में लगे थे। वकील सोमवार से दिल्ली के सभी कोर्ट में अपना काम बंद करने बात कर रहे थे। वकीलों की मांग थी कि अगर आरोपी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर उन्हें गिरफ्तार नही किया गया तो वह पूरी राजधानी के कोर्ट का काम बंद कर देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed