फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन घंटे की बारिश में डूब गए स्थानीय निकायों के दावे, फिर छेड़ी बरसाती तान

Mon, 20 Jul 2020 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
  Claims of Delhi local bodies immersed in rain
भैंसा बुग्गी का सहारा... - फोटो : अमर उजाला

करीब तीन घंटे की बारिश के पानी में तमाम सिविक एजेंसियों द्वारा मानसून को लेकर की जाने वाली तैयारियों के दावे भी डूब गए। हालांकि सिविक एजेंसियों बार बार यह कह रही हैं कि समय पर ही सभी नालों से गाद निकाली गई थी। राजधानी में 60 फुट से कम चौड़ी सड़कों के नाले नगर निगम व 60 फुट से अधिक चौड़ी सड़कों के नाले लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के दायरे में आते हैं।


 

  Claims of Delhi local bodies immersed in rain
मिंटो ब्रिज के नीचे - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी नगर निगम के अंतर्गत कुल 243 बड़े नाले आते हैं। निगम का दावा है कि मई तक 98 नालों से गाद निकाली गई थी। इसमें से कुछ नालों में गाद निकालने काम चल रहा था। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि मई तक 60 फीसदी तक गाद निकाली गई थी जिसे बाद में पूरा कर दिया गया। वहीं पूर्वी नगर निगम के अंतर्गत कुल बड़े 220 नाले हैं। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि मानसून से पहले ही सभी नालों की गाद निकालने का काम पूरा हो गया था। जो नाले पीडब्ल्यूडी के दायरे में आते हैं उन्हें साफ करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। उत्तरी नगर निगम के अंतगर्त कुल 192 बड़े नाले आते हैं। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे द्वारा सभी नालों की सफाई समय पर कर ली गई थी। 

  Claims of Delhi local bodies immersed in rain
1 - फोटो : अमर उजाला

पीडब्ल्यूडी के दायरे में कुल 1259 किमी लंबी सड़के हैं। जिनके दोनों ओर बने नाले भी पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आते हैं। इन नालों की लंबाई कुल 2518 किमी है। इनके अलावा 45 नाले सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अंतर्गत आते हैं। जिनकी कुल लंबाई 295 किमी है। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी के अनुसार, सभी नालों की सफाई विभाग द्वारा की गई थी। गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी के उत्तरी दिल्ली में 17, पश्चिमी दिल्ली में 13, यमुनापार में 11 व दक्षिणी दिल्ली में चार नाले आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  Claims of Delhi local bodies immersed in rain
ये सदर बाजार है... - फोटो : अमर उजाला
आंकड़े कहते हैं..
तीनों निगम के अंतर्गत आने वाले छोटे-बड़े नालों की संख्या- 20,159
चार फीट से कम चौड़ाई व गहराई वाले नाले - 19,438
चार फीट से अधिक चौड़ाई व गहराई वाले नाले - 721

 
विज्ञापन
  Claims of Delhi local bodies immersed in rain
आईटीओ के पास... - फोटो : अमर उजाला

सरकार पर निशाना..
दिल्ली सरकार ने काम नहीं किया है। वहीं, नगर निगम द्वारा 122 किमी लंबाई तक नाले साफ किए गए थे। इसके साथ ही 11 हजार मीट्रिक टन गाद भी निकाली थी।  
- जयप्रकाश, महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम

पूर्वी निगम के क्षेत्र में आने वाले 125 किमी लंबाई में नालों की सफाई की गई है। हमारा लक्ष्य 49 हजार मीट्रिक टन गाद निकालना था, लेकिन हमारे द्वारा अब तक 60 हजार मीट्रिक टन गाद निकाली गई है। 
- निर्मल जैन, महापौर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम 

दक्षिणी निगम के अंतर्गत आने वाले बड़े नालों से कुल 28 हजार  मीट्रिक टन गाद निकाली गई थी। सभी छोटे नालों की सफाई भी समय पर की जा चुकी है।
- अनामिका, महापौर, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed