फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूंगफली के अंदर और बिस्किट के पैकेट में छिपा कर ले जा रहा था विदेशी नोट, इस हरकत ने पकड़वाया

Wed, 12 Feb 2020 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 Feb 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
CISF detected foreign currency worth INR 45 lakh at IGI Airport conceal in nut biscuit pack
विदेशी नोटों की तस्करी - फोटो : अमर उजाला

आपने तस्करी के कई तरीके सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे केस के बारे में बता रहे हैं जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। एक शख्स 45 लाख की विदेश करेंसी लेकर आईजीआई एयरपोर्ट से दुबई जा रहा था। तभी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने शक के आधार पर उसे रोक लिया और जब उसकी जांच की तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। आगे देखें तस्वीरें और वीडियो कि कैसे मूंगफली के छिलकों में, मटन के पीस में और बिस्किट के पैकेट में नकदी की तस्करी की जा रही थी....

 

CISF detected foreign currency worth INR 45 lakh at IGI Airport conceal in nut biscuit pack
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : राजीव कुमार

यह वाकया 11 फरवरी शाम 6.30 बजे का का है जब दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को एक यात्री पर संदेह हुआ। उन्होंने यात्री से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुराद आलम बताया। 

CISF detected foreign currency worth INR 45 lakh at IGI Airport conceal in nut biscuit pack
- फोटो : अमर उजाला

मुराद रात 8.25 की एयर इंडिया की फ्लाइट से दुबई जा रहा था। उसकी हरकतों पर संदेह हुआ तो उसके लगेज की चेकिंग की गई। एक्सरे स्क्रीन पर उसका बैग रखते ही अंदर कुछ संदिग्ध चीज दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
CISF detected foreign currency worth INR 45 lakh at IGI Airport conceal in nut biscuit pack
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बैग की सुरक्षा बलों द्वारा चेकिंग की गई। जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद हुई। आपको जानकर हैरानी होगी यह सभी नोट खाने वाले सामान जैसे मटन के पीस में, मूंगफली के छिलकों में, बिस्किट के पैकेट के अंदर व अन्य खाद्य पदार्थों में रखे थे। इस विदेशी नोट तस्करी का अनोखा तरीका है और स्मगलिंग का केस है।

विज्ञापन
CISF detected foreign currency worth INR 45 lakh at IGI Airport conceal in nut biscuit pack
- फोटो : अमर उजाला
प्राप्त करेंसी इस प्रकार है-
1. साऊदी रियाल 500×445 = 2,22,500, 

2. कतर रियाल 100×15= 1,500, 

3. कतर दिनार 20×06= 1,200, 

4. ओमानी रियाल 05×06= 300 

5. यूरो 50×36= 1,800 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed