{"_id":"6af9cf3ba34f77251a0860c3","slug":"teams-of-28-divers-deployed-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3302-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 28 गोताखोरों की टीमें तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 28 गोताखोरों की टीमें तैनात
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। छठ महापर्व पर जब यमुना के घाटों पर हजारों श्रद्धालु सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए नदी में उतरेंगे, उस समय उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी गोताखोरों के कंधों पर होगी। यमुना की गहराई और तेज बहाव के बीच ये गोताखोर हर पल लोगों की जिंदगी बचाने के लिए तैयार रहेंगे। घाट के संवेदनशील स्थानों पर 28 गोताखोरों की टीमें 24 घंटे तैनात की गईं। संवाद
अपील : हादसा होने पर खुद पानी में न उतरे
गोताखोर रफीक ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पानी में डूबने लगे तो उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे नदी में छलांग नहीं लगानी चाहिए। किनारे के पास कोई व्यक्ति डूब रहा हो तो उसकी तरफ रस्सी या लंबा डंडा बढ़ाया जा सकता है। गहरे पानी में जाने पर तुरंत पुलिस या प्रशिक्षित गोताखोरों को सूचना देनी चाहिए। बिना तैरना जाने पानी में उतरना खुद की जान को भी खतरे में डाल सकता है।