दिल्ली के वसंतकुंज में 17 छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी इतना शातिर है कि उसने अभी तक पुलिस को कोई सबूत हाथ लगने नहीं दिया है। आरोपी ने अपने तीनों मोबाइल फोनों से पीड़ित छात्राओं से की गई चैटिंग डिलीट कर दी है।
बहुत शातिर है ये स्वामी: चली ऐसी चाल की नहीं लगा पुलिस के हाथ कोई सबूत, 'डर्टी' खेल में महिला वार्डन भी शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:32 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि वार्डन छात्राओं को आरोपी के पास नहीं ले जाती थीं। आरोपी उन्हें खुद बुलाता था। जब कोई मामला बिगड़ जाता था या फिर कोई पीड़िता शिकायत करने की बात कहती थी तो वार्डन समझाती थी और मामले को शांत करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन