फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE RE-EXAM: गुस्साए छात्रों ने फूंका जावड़ेकर का पुतला, कहा- पूरे स्टाफ को बदला जाए

Sat, 31 Mar 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
cbse re test: students burnt prakash javadekar image in protes
cbse paper leak - फोटो : अमर उजाला

पेपर लीक के चलते सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की गणित व अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा के विरोध में दिल्ली-एनसीआर के छात्रों ने शुक्रवार को राजधानी में जगह-जगह प्रदर्शन किए। एबीवीपी और एनएसयूआई ने छात्रों का समर्थन करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे। इसके बाद छात्रों का नेतृत्व करने की बजाय वे चले गए। (सभी फोटो- हिमांशु सोनी)

cbse re test: students burnt prakash javadekar image in protes
cbse paper leak - फोटो : himanshu soni

संगठित नेतृत्व के अभाव में छात्र विरोध जताने के लिए इधर-उधर भटकते भी दिखे। कहीं उन्हें पुलिस ने हड़काया तो कहीं गुमराह किया। छात्रों का कहना है कि इसकी क्या गारंटी है कि दो ही पेपर लीक हुए थे। सभी परीक्षाएं दोबारा कराई जाएं और सीबीएसई के पूरे स्टाफ को बदला जाए। सीबीएसई छात्रों के समर्थन में क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीयू के नार्थ कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली राज्य समिति सदस्य हरीश गौतम के नेतृत्व में मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर मौजूद छात्रों ने सीबीएसई प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

cbse re test: students burnt prakash javadekar image in protes
cbse paper leak - फोटो : himanshu soni

सीबीएसई मुख्यालय पर प्रदर्शन
शुक्रवार सुबह छात्रों ने सीबीएसई के प्रीत विहार मुख्यालय पर पेपर लीक को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दिलशाद गार्डन निवासी 10वीं कक्षा के छात्र निशांत ने कहा कि जब भी पेपर लीक होते हैं, हमेशा छात्रों को ही खमियाजा भुगतना पड़ता है। जिनकी वजह से पेपर लीक होता है, उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। सीबीएसई प्रश्न पत्र लीक होने से नहीं बचा सकती तो उसे भंग किया जाना चाहिए। स्कूल ब्लॉक स्थित सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा प्रियंका ने कहा कि परीक्षाओं के बाद छुट्टियों का समय आया तो पेपर लीक की खबर ने समर वेकेशंस का पूरा प्लान खराब कर दिया। छात्रों ने न्याय दिलाने के साथ पुन: पेपर न देने के भी नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
cbse re test: students burnt prakash javadekar image in protes
cbse paper leak - फोटो : himanshu soni

एनएसयूआई का उद्योग भवन पर प्रदर्शन
उद्योग भवन पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें डूसू पदाधिकारियों और छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री प्रकाश जावडेकर से मुलाकात पर सीबीएसई के चेयरमैन को तुरंत बखास्त करने, स्वतंत्र रूप से अवकाश प्राप्त जज से तय समय में जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंत्री को पेपर लीक मामले की जांच का ज्ञापन सौंपकर वे छात्रों से बिना संपर्क किए रवाना हो गए।

विज्ञापन
cbse re test: students burnt prakash javadekar image in protes
cbse paper leak - फोटो : himanshu soni

पुलिसकर्मियों ने दी हिरासत में लेने की धमकी
संगठित नेतृत्व न होने के चलते छात्र समझ नहीं पा रहे थे कि उन्हें किस तरह विरोध व्यक्त करना है। इसी का फायदा उठाकर उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 4 के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने धारा 144 लगने की बात कहकर छात्रों को हिरासत में लेने की धमकी दी और वहां से भगा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed