सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने शनिवार को 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए। पासिंग परसेंटेज के मामले में त्रिवेंद्रम पहले स्थान पर है। दूसरे पर चेन्नई और तीसरे पर इलाहाबाद रीजन है। दिल्ली चौथे स्थान पर है।
सीबीएसई ने दोपहर एक बजे दिल्ली, इलाहाबाद, त्रिवेंद्रम, देहरादून और चेन्नई रीजन का रिजल्ट जारी किए। इसके कुछ घंटों बाद अजमेर, पटना, पंचकूला, गुवाहाटी और भुवनेश्वर क्षेत्रों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 90.95 रहा है, जबकि साल 2016 में यह आंकड़ा 96.21 फीसदी था।
इस साल सीबीएसई के 10वीं के नतीजों में राष्ट्रीय स्तर पर पांच प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इस बार दसवीं में पूरे देश में 90.95% बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के 96.21% से कम है।
इसका सबसे ज्यादा असर राजधानी दिल्ली पर पड़ा है जहां के नतीजे पिछले साल की तुलना में 13% कम हैं।
इस साल कुल 78.09% बच्चे पास हुए हैं जबकि पिछले साल 91.06% बच्चे पास हुए थे। सीबीएसई प्रबंधन स्कूल बेस्ड और बोर्ड बेस्ड 16,67,968 छात्रों का रिजल्ट तीन अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया है।