फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में 11 लोगों की मौत में चूहों का 'हाथ': एक साथ उठे जनाजे, चार मंजिल इमारत गिरने के मामले में अहम खुलासा

Mon, 21 Apr 2025 07:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 21 Apr 2025 07:03 PM IST
सार

इमारत गिरने की वजहों का पता लगाने के लिए क्राइम टीम व एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए और इमारत के मेटेरियल के सैंपल भी लिए। पुलिस ने रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद 11 शव परिजनों के हवाले कर दिए।

विज्ञापन
case of collapse of a four-storey building in Dayalpur rats made burrows foundation become hollow
दयालपुर बिल्डिंग हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली स्थित दयालपुर के शक्ति विहार में चार मंजिला इमारत आखिर क्यों गिरी, यह सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई अपनी-अपनी बात कह रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले हाजी तहसीन के पड़ोसियों का दावा है कि उनकी इमारत में बड़े-बड़े चूहों ने बिल बनाए हुए थे। चूहों ने इमारत की बुनियाद को पूरी तरह खोखला कर दिया था।

case of collapse of a four-storey building in Dayalpur rats made burrows foundation become hollow
रेस्क्यू में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

इमारत की नींव को पूरी तरह कर दिया था खोखला
रविवार को मलबा हटाने के दौरान निगम की टीम को भी पता चला कि इमारत गिरने के अलावा तीन से चार फीट जमीन के अंदर धंसी हुई थी। ऐसे में आशंका है कि चूहों ने इमारत की नींव को पूरी तरह खोखला कर दिया था। हादसे वाली रात 11 बजे कुछ लोगों ने इमारत में झटका भी महसूस किया था। उसे संकेत मानकर उसी समय इमारत को खाली कर दिया जाता तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

case of collapse of a four-storey building in Dayalpur rats made burrows foundation become hollow
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

एल-शेप होने की वजह से जमींदोज हुई इमारत
पड़ोसी सोहराब ने बताया कि हादसे वाली इमारत एल-शेप की थी। कई साल से इमारत से मोटे-मोटे चूहों को निकलते देखा जा रहा था। कई बार उन्होंने खुद तहसीन को इसके लिए टोका था। निगम की ओर से बनाई नालियों की तली को भी कच्चा छोड़ दिया गया था। ऐसे में नालियों का पानी खोखली हो चुके इमारत की बुनियाद में घुस रहा था। एक अन्य पड़ोसी सोनू ने भी इसकी तस्दीक की। उसने बताया कि तहसीन भूतल पर बनी दुकानों में कुछ न कुछ कराते ही रहते थे। छह-सात बार उन्होंने दुकानों के निर्माण में छेड़छाड़ की थी। यदि इमारत तीन ओर से मकानों के बीच दबी होती तो हादसे की संभावना कम हो जाती। एल-शेप होने की वजह से इमारत भरभराकर जमींदोज हो गई। हालांकि, पुलिस प्रशासन हादसे की वजहों को लेकर अभी कुछ नहीं बोल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। छानबीन के बाद हादसे की वजहों पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
case of collapse of a four-storey building in Dayalpur rats made burrows foundation become hollow
जेसीबी से हटा गया मलबा - फोटो : अमर उजाला

मलबा हटाने का काम खत्म, 11 शव किए सुपुर्द-ए-खाक
चार मंजिला इमारत गिरने के मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार देर रात तक चला। काफी तलाशी के बाद जब यह सुनिश्चित हो गया कि मलबे में अब कोई और मौजूद नहीं तो एनडीआरएफ व डीडीएमए समेत बाकी एजेंसियों ने बचाव का काम बंद कर दिया। हालांकि, रविवार को नगर निगम की टीमें मलबा हटाने में जुटी रहीं। सोमवार सुबह तक काम खत्म हो गया।

विज्ञापन
case of collapse of a four-storey building in Dayalpur rats made burrows foundation become hollow
दयालपुर में गिरी चार मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

मेटेरियल के सैंपल जांच के लिए उठाए 
वहीं, इमारत गिरने की वजहों का पता लगाने के लिए क्राइम टीम व एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए और इमारत के मेटेरियल के सैंपल भी लिए। पुलिस ने रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद 11 शव परिजनों के हवाले कर दिए। देर शाम तक सभी को मुस्तफाबाद के 25 फुटा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed