फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब स्टडी ऑन रोड: कोचिंग हादसे पर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का सातवां दिन, बताई वजह; देखें तस्वीरें

Sat, 03 Aug 2024 08:59 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 08:59 AM IST
विज्ञापन
Candidates started studying on coaching accident  on the road see photos
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने शुरू की स्टडी ऑन रोड। - फोटो : भूपिंदर सिंह

ओल्ड राजेंद्र नगर में शुक्रवार को कोचिंग घटना के विरोध में छठे दिन भी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। आज प्रदर्शन का सातवां दिन है। इस दौरान प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने स्टडी ऑन रोड शुरू कर दी है। अभ्यर्थी अपना स्टडी मटेरियल लेकर यहां पहुंच रहे हैं। साथ ही, पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए एक लेन खोल दी है। इससे यहां वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

Candidates started studying on coaching accident  on the road see photos
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने शुरू की स्टडी ऑन रोड। - फोटो : भूपिंदर सिंह

बारिश से होने वाले जलभराव से बचने के लिए प्रशासन ने जुगाड़ का सहारा लिया है। घटना स्थल के आस-पास फिर दोबारा जलभराव न हो, इसके लिए एमसीडी ने कोचिंग सेंटर के बाहर रेत की बोरियां लगाई गई हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि न्याय लेने के साथ पढ़ाई करना जरूरी है। कई परीक्षाओं की तिथि नजदीक हैं। 

Candidates started studying on coaching accident  on the road see photos
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने शुरू की स्टडी ऑन रोड। - फोटो : भूपिंदर सिंह

ऐसे में पढ़ाई को बिना नुकसान पहुंचाए प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि फीस वृद्धि में रोक, सुरक्षा, घर के किराए में कमी समेत उनकी कई जायज मांग हैं। वह उसे लेकर रहेंगे। पहले प्रदर्शन पूरी सड़क पर फैला था, लेकिन अब प्रदर्शन स्थल को संकुचित कर दिया है। इसे बैरिकेडिंग से घेर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Candidates started studying on coaching accident  on the road see photos
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने शुरू की स्टडी ऑन रोड। - फोटो : भूपिंदर सिंह

कौतूहल बना घटना स्थल
बड़ा बाजार रोड से गुजरने वाले वाहन चालक हो या राहगीरों के लिए घटना स्थल कौतूहल का विषय बन गया है। लोग यहां घटना स्थल को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़ को बढ़ता देख पुलिसकर्मी उन्हें वहां से जाने के लिए कह रहे हैं। पटेल नगर से अपने दोस्तों के साथ घटना स्थल को देखने आए हेमंत कुमार कहते हैं कि इस घटना ने दिल को झकझोर दिया है। ऐसे में रास्ता खुलने से वह इसे देखने के लिए यहां आए हैं।

विज्ञापन
Candidates started studying on coaching accident  on the road see photos
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने शुरू की स्टडी ऑन रोड। - फोटो : भूपिंदर सिंह
कोचिंग संस्थानों की मृतकों के परिजनों को मुआवजे की पेशकश
कोचिंग हादसे में वाजीराम और रवि इंस्टीट्यूट, दृष्टि आईएएस, नेक्स्ट आईएएस और श्रीराम आईएएस ने मृतक श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डाल्विन के परिजनों को मुआवजा देने को कहा है। दृष्टि आईएएस और श्रीराम आईएएस ने एक अन्य अभ्यर्थी नीलेश राय को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी पेशकश की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed