ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर में हुई कैब चालक की हत्या मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने एक नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जिस वायरल ऑडियो में आवाज मृतक चालक की मानी जा रही थी, वह जांच में किसी और की निकली है। पढ़ें पूरी स्टोरी...
2 of 5
Cab driver murder case
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ने कहा कि इस मामले में ऐसा ऑडियो सामने आया था, जिसमे धार्मिक नारे लगाने की बात को प्रचारित करने का प्रयास किया गया था। जब इसमें पुलिस द्वारा गहनता से जांच की गयी तो यह जानकारी हुई कि एक सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर फिलिंग बॉय को धार्मिक नारे लगाने को कहा गया और उसका वीडियो भी मौजूद है।
3 of 5
Cab driver murder case
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ने बताया कि उसके साथ-साथ उस समय का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है जब गाड़ी वहां पर गई थी। पूर्व में ऐसा लग रहा था कि यह शायद किसी चने बेचने वाले को कहा गया है। परन्तु जब गहनता से जांच की गयी और सीसीटीवी फुटेज देखे गये तो यह फिलिंग स्टेशन निकल कर आया।
4 of 5
कैब चालक का बेटा साबिर
- फोटो : अमर उजाला
सीएनजी भरने वाले कर्मचारी को धार्मिक नारा बोलने को कहा गया था। जिसकी पुष्टि वीडियो व गाड़ी के आने की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हो रही है।
5 of 5
Cab driver murder case
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ने बताया कि इसलिए यह साफ होता है कि यह शुद्ध आपराधिक मामला है जिसमें जांच की जा रही है। चूंकि घटनाक्रम जनपद बुलंदशहर से संबंधित है, अतः विवेचना जनपद बुलंदशहर को स्थानांतरित की जा रही है।