बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की खुदकुशी के मामले में दिल्ली पुलिस सीबीआई की सहायता लेगी। दिल्ली पुलिस परिवार के सभी सदस्यों की साइको ऑटोप्सी (मनोवैज्ञानिक अंत्य परीक्षण) सीबीआई से कराने के लिए पत्र लिखेगी। उधर, अमेरिका व इंग्लैंड की सुरक्षा एजेंसियों ने इस केस में सहायता देने के लिए दिल्ली पुलिस के अफसरों से संपर्क साधा है।
2 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी मामले की जांच कर रहे अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइको ऑटोप्सी के एक्सपर्ट देश में सिर्फ सीबीआई के पास ही हैं। दिल्ली पुलिस ने अपने इतिहास में पहली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की साइको ऑटोप्सी कराई थी।
3 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
इसके तहत यह पता किया जाता है कि खुदकुशी करने से पहले व्यक्ति की मानसिक हालत क्या थी। वह वजह क्या है कि व्यक्ति ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि बुराड़ी मामले में भी परिवार के सभी सदस्यों की साइको ऑटोप्सी सीआईबी से कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही सीआईबी को पत्र लिखा जाएगा।
अपराध शाखा के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बुराड़ी सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आने के बाद अमेरिका व इग्लैंड की सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया था। इन विदेशी एजेंसियों ने जांच के लिए अपने विशेषज्ञ भेजने की पेशकश की थी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस बारे में अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
5 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने सभी 11 लोगों का विसरा जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है। पुलिस बिसरा जांच से यह देखना चहाती है कि कहीं परिवार के सदस्यों को कोई नशीला या जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था। पुलिस रजिस्टर में लिखने वालों का पता करने के लिए हैंडराइटिंग के नमूने एकत्र कर रही है।