{"_id":"5b4b858e4f1c1b3a748b4d76","slug":"new-twist-in-case-of-minor-hanging-at-tilak-vihar-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के पुलिस चौकी में फांसी लगाने के मामले में नया मोड़, सामने आया ऐसा सच चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के पुलिस चौकी में फांसी लगाने के मामले में नया मोड़, सामने आया ऐसा सच चौंक गई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
इस पुलिस चौकी में नाबालिग ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी नई दिल्ली के तिलक विहार इलाके में पुलिस चौकी में फंदा लगाने के मामले में किशोरी के भाई ने बताया कि पंद्रह दिन पहले भी उनका पड़ोसी परिवार से झगड़ा हुआ था। दरअसल, उसे एक दोस्त के जरिए पता चला था कि आरोपी अपने दोस्तों के बीच उसकी बहन के बारे में अनाप सनाप कहता रहता है। इसके बाद पीड़ित परिजन आरोपी के परिवार वालों से पूछताछ की तो वह भड़क गए और मारपीट करने लगे।
पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला
इसकी शिकायत पुलिस में की गई। तिलक विहार चौकी के पुलिसकर्मी ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाया और समझा बुझाकर समझौता करवा दिया। कुछ दिन पहले तक दोनों परिवारों के बीच संबंध काफी अच्छे थे। आरोपी के परिवार वालों ने ही किशोरी की बड़ी बहन की शादी अपने रिश्तेदार से करवाई थी।
पुलिस चौकी के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी और किशोरी का मिलना जुलना था। लेकिन किशोरी के भाइयों का कहना है कि आरोपी अक्सर स्कूल जाने के दौरान किशोरी को परेशान करता था। आरोपी के परिवार वाले किशोरी से शादी का दबाव बना रहे थे। लेकिन उन लोगों ने लड़की की उम्र कम होने के चलते शादी से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी में लगाई फांसी
देर रात आरोपी किशोरी को लेकर पहुंचा था चौकी
एक ओर पुलिस का कहना है कि किशोरी देर रात खुद ही चौकी पहुंची थी। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस ने आरोपी परिवार वालों को चौकी में बिठाकर उनपर दबाव बनाया तो देर रात प्रेमी युवक बाइक से किशोरी को लेकर चौकी पर पहुंचा। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
एक ओर पुलिस का कहना है कि किशोरी देर रात खुद ही चौकी पहुंची थी। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस ने आरोपी परिवार वालों को चौकी में बिठाकर उनपर दबाव बनाया तो देर रात प्रेमी युवक बाइक से किशोरी को लेकर चौकी पर पहुंचा। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लोगों ने किया हंगामा
चौकी में किशोरी की खुदकुशी की बात जैसे पता चली लोग चौकी के बाहर जमा हो गए। लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप है कि चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी कभी भी इलाके में गश्त नहीं करते और पुलिसकर्मियों का यहां के असामाजिक तत्वों से मिलीभगत है।