{"_id":"5b3bdce34f1c1b77468b46d1","slug":"burari-case-cctv-footage-shows-lalit-bhatia-at-mobile-shop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुराड़ी केस: क्या है 11 का गणित, मौत से 12 घंटे पहले का सामने आया सीसीटीवी फुटेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराड़ी केस: क्या है 11 का गणित, मौत से 12 घंटे पहले का सामने आया सीसीटीवी फुटेज
Wed, 04 Jul 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ललित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुराड़ी में 12 मौतों की छानबीन के दौरान पुलिस के सामने मंगलवार को ललित और उसके परिवार की मौत से 12 घंटे पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई। ललित मेन रोड पर एक मोबाइल शॉप मोबाइल रिचार्ज कराने गया था। वहां उसने दुकान के मालिक सुनील से अपने एयरटेल के नंबर का 200 रुपये का रिचार्ज कराया। इस दौरान वह सुनील से कहते रहा कि अपनी दुकान पर रोजाना वह अच्छे विचार लिखकर लगाया करे।
2 of 7
burari case
- फोटो : अमर उजाला
इससे सकारात्मक उर्जा आती है। सुनील ने बताया कि इससे पूर्व 28 जून को वह ई-वॉलेट से कुछ रुपये डलवाने आए थे। 30 जून दोपहर और 28 जून दोनों ही दिन की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। उसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
ललित के कहने पर बनाया था 11 पत्तियों लगा लोहे का गेट
3 of 7
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ललित के घर से चंद कदमों की दूरी पर अनिल नामक लोहे का काम करने वाले वेल्डर की दुकान है। पूछताछ के दौरान अनिल ने बताया कि पिछले एक साल से ललित के मकान में काम चल रहा था। उसने ही घर में लोहे का सारा काम किया है। करीब तीन माह पूर्व ही ललित के कहने पर उन्होंने मेन गेट बनाया था। अनिल ने बताया कि ललित ने ही गेट का डिजाइन उसे बनाकर दिया था। उसके आधार पर उसने गेट बनाया था। 11 पत्तियों के बारे में पूछने पर अनिल ने बताया कि जैसे उसने डिजाइन बनाया था, वैसा ही गेट बनाया था। उसने पत्तियां भी उसी डिजाइन के अनुसार बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर प्रियंका ने दिए थे कपड़े डाई करने के लिए...
4 of 7
बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मिस्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
घर से चंद कदमों की दूरी पर ललित की भांजी प्रियंका ने शनिवार को रविंदर नामक शख्स की दुकान पर कुछ कपड़े रंगाई के लिए दिए थे। पूछताछ के दौरान रविंदर ने बताया कि हावभाव से प्रियंका एकदम सामान्य लग रही थी। ऐसा कुछ नहीं था कि जिससे लगे कि वह कुछ ऐसा करने वाले हैं। दुकानदार ने प्रियंका के कपड़े भी दिखाए। रविंदर का कहना था कि अब वह कपड़े उसके पास ही रह गए हैं।
विज्ञापन
सामान्य थी प्रियंका तो फेसबुक पर क्यों नहीं की सगाई की फोटो अपलोड
5 of 7
burari death case
- फोटो : जी पाल
भाटिया परिवार के बेहद करीबी पड़ोसी ने बताया कि घर में सब कुछ सामान्य नहीं था। 17 जून को ललित की भांजी और प्रतिभा की इकलौती बेटी की धूमधाम से सगाई हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। प्रियंका भी अपनी सगाई को लेकर काफी खुश थी। अक्सर प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। लेकिन बावजूद इसके उसने अपनी सगाई की एक भी फोटो फेसबुक पर अपलोड नहीं की। तो क्या प्रियंका घर में चल रही क्रिया को लेकर चिंतित थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।