फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुराड़ी: भाटिया परिवार ने मौत से पहले क्यों नहीं बनाया खाना, सिर्फ 20 रोटियों का ही दिया ऑर्डर

Tue, 03 Jul 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
burari 11 deaths mystery: bhatia family not cook food last night but ordered 20 rotis read reason
- फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी में उस भयावह रात को जहां 11 लोगों की मौत हुई वहां जाने वाले एकमात्र बाहरी व्यक्ति की पहचान हो गयी है। सीसीटीवी कैमरे में कैद उस व्यक्ति की पहचान हांडी होटल के डिलिवरी ब्वॉय के रूप में हुई है। ऋषि नाम के इस डिलिवरी ब्वॉय का कहना है कि उस रात उस घर में सब कुछ सामान्य था। वह घर पर दिए गये 20 नॉन का आर्डर पहुंचाने गया था। उनलोगों को देखकर ऐसा नहीं लगा कि कुछ देर बाद परिवार कोई बड़ा कदम उठाने वाला है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को ऋषि का बयान दर्ज किया है।
burari 11 deaths mystery: bhatia family not cook food last night but ordered 20 rotis read reason
- फोटो : अमर उजाला
ऋषि ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े बजे हांडी होटल में इस घर से निधि के नाम से 20 नॉन रोटी का आर्डर किया गया था। मैनेजर ने साथ में सब्जी देने की बात पूछी तो मना कर दिया गया। रोटी तैयार होने के बाद करीब पौने ग्यारह बजे डिलिवरी ब्वॉय ऋषि रोटी लेकर ललित के घर पहुंचा। ऋषि के मुताबिक गेट पर ही प्रियंका और उसके साथ शिवम और ध्रुव खड़ा था।
burari 11 deaths mystery: bhatia family not cook food last night but ordered 20 rotis read reason
- फोटो : जी पाल
प्रियंका ने उसके हाथ से सामान ले लिया। उस समय उसके मामा भूपी अपनी दुकान बंद कर रहे थे। प्रियंका ने ऋषि को बताया कि वह उनसे रुपये ले लें। भूपी ने दो सौ रुपये ऋषि को दे दिये। ऋषि ने बताया कि वहां सब कुछ सामान्य था। चूंकि वह पहले दूसरे होटल में काम करता था। इसलिए प्रियंका ने उसे देखकर पूछा कि वह हांडी होटल में कब से काम करने लगा है, उसके प्रश्न का जवाब देकर वह चला गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
burari 11 deaths mystery: bhatia family not cook food last night but ordered 20 rotis read reason
ऋषि ने बताया कि वह अकसर ललित की परचून की दुकान से सामान भी लेने जाता था। उस रात ललित के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में ऋषि के घर में जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला तो उसमें पाया कि घटना की रात से अगली सुबह तक सिर्फ एक व्यक्ति ही उस घर में आया था। पुलिस ने उसकी पहचान ऋषि के तौर पर की और मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने ऋषि को प्रशांत विहार स्थित कार्यालय बुलाकर उसका बयान दर्ज किया और उस रात के बारे में जानकारी हासिल की।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed