फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सालों बुराड़ी में रहा भाटिया परिवार पर कभी घर नहीं गया कोई पड़ोसी, ऐसे ही 5 सवाल जो उलझा रहे केस

Wed, 04 Jul 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
burari 11 deaths mystery: no neighbor ever visited bhatia family house and 5 more question rising
burari death case - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के बाद अब हर रोज इस मामले में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इनमें जो एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है वो है पड़ोसियों का बयान। पड़ोसी जो बात कह रहे हैं वह बेहद हैरान करने वाली है कि आखिर कोई परिवार जो करीब दो दशक से बुराड़ी में रह रहा था आज तक उसके घर पर कोई पड़ोसी गया ही नहीं। आगे पढ़ें क्या कहते हैं पड़ोसी और पांच ऐसी ही और बातें जो इस केस को सुलझाने की बजाय ज्यादा उलझाती जा रही हैं....

burari 11 deaths mystery: no neighbor ever visited bhatia family house and 5 more question rising
burari death case - फोटो : जी पाल

कोई भी पड़ोसी नहीं जाता था भाटिया परिवार के घर... भाटिया परिवार के एक पड़ोसी ने बताया कि पूरा परिवार बेहद मिलनसार और शालीन था, लेकिन वह कभी भी किसी पड़ोसी को अपने घर आमंत्रित नहीं करते थे। यही वजह है कि कोई पड़ोसी आज तक उनके घर नहीं गए थे। किसी को यह भी नहीं पता था कि उनके घर में क्या चल रहा है या व्यक्तिगत तौर पर वह किसी को जाहिर भी नहीं करते थे। अपनी-अपनी दुकानों पर ललित व भूपी बिल्कुल सामान्य दिखाई देते थे। किसी को भी नहीं पता था कि इनके परिवार में क्या खिचड़ी पक रही है।

burari 11 deaths mystery: no neighbor ever visited bhatia family house and 5 more question rising
burari case - फोटो : अमर उजाला

मौत से 12 घंटे पहले मोबाइल रिचार्ज कराने गया था ललित छानबीन के दौरान पुलिस के सामने मंगलवार को ललित और उसके परिवार की मौत से 12 घंटे पहले का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। ललित मेन रोड पर एक मोबाइल शॉप मोबाइल रिचार्ज कराने गया था। वहां उसने दुकान के मालिक सुनील से अपने एयरटेल के नंबर का 200 रुपये का रिचार्ज कराया। इस दौरान वह सुनील से कहता रहा कि अपनी दुकान पर रोजाना अच्छे विचार लिखकर लगाया करे। इससे सकारात्मक उर्जा आती है। सुनील ने बताया कि इससे पूर्व 28 जून को वह ई-वॉलेट से कुछ रुपये डलवाने आए थे। 30 जून दोपहर और 28 जून दोनों ही दिन की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। उसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
burari 11 deaths mystery: no neighbor ever visited bhatia family house and 5 more question rising
burari death case - फोटो : जी पाल

शनिवार दोपहर प्रियंका ने दिए थे कपड़े डाई करने के लिए... घर से चंद कदमों की दूरी पर ललित की भांजी प्रियंका ने शनिवार को रविंदर नामक शख्स की दुकान पर कुछ कपड़े रंगाई के लिए दिए थे। पूछताछ के दौरान रविंदर ने बताया कि हावभाव से प्रियंका एकदम सामान्य लग रही थी। ऐसा कुछ नहीं था कि जिससे लगे कि वह कुछ ऐसा करने वाले हैं। दुकानदार ने प्रियंका के कपड़े भी दिखाए। रविंदर का कहना था कि अब वह कपड़े उसके पास ही रह गए हैं।

विज्ञापन
burari 11 deaths mystery: no neighbor ever visited bhatia family house and 5 more question rising
बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मिस्ट्री - फोटो : अमर उजाला
सामान्य थी प्रियंका तो फेसबुक पर क्यों नहीं की सगाई की फोटो अपलोड... भाटिया परिवार के बेहद करीबी पड़ोसी ने बताया कि घर में सब कुछ सामान्य नहीं था। 17 जून को ललित की भांजी और प्रतिभा की इकलौती बेटी की धूमधाम से सगाई हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। प्रियंका भी अपनी सगाई को लेकर काफी खुश थी। अक्सर प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। लेकिन बावजूद इसके उसने अपनी सगाई की एक भी फोटो फेसबुक पर अपलोड नहीं की।

तो क्या प्रियंका घर में चल रही क्रिया को लेकर चिंतित थी। छानबीन के दौरान पता चला है कि घर के बच्चे शायद इसके लिए तैयार भी नहीं थे, परिवार के लोगों ने उनके हाथ इसीलिए बेहद टाइट कर बांधे थे। प्रियंका के अलावा शायद घर के बच्चों को उसी दिन क्रिया करने के बारे में बताया गया था। सभी को यह भी विश्वास दिलाया गया था कि उनको कुछ नहीं होगा, भगवान उनको मौके पर पहुंचकर बचा लेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed