फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 मौतों की मिस्ट्रीः 5 दिन पहले शुरू कर दी थी तैयारी, मौत का सामान खरीदकर लाने में शामिल थे बच्चे

Fri, 06 Jul 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jul 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
burari 11 deaths mystery: in last 5 days family members buy items for mass suicide kids involved too
burari death case - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बुराड़ी में भाटिया परिवार के 11 सदस्यों की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच के हाथ 26 जून से लेकर 30 जून तक का महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज लगा है। इन फुटेज में सामूहिक आत्महत्या के लिए चल रही तैयारियों को साफ देखा जा सकता है।  इसे देखकर आपको समझ आ जाएगा कि कैसे परिवार के बच्चे भी अपने हाथों से ये सामान खरीदकर घर लाए। आगे पढ़ें 26 जून से 30 जून के बीच क्या-क्या हुआ और परिवार का कौन सा सदस्य क्या खरीदकर लाया....  (सभी फोटोः जी पाल/विवेक निगम/कुमार संजय/हिमांशु सोनी)

burari 11 deaths mystery: in last 5 days family members buy items for mass suicide kids involved too
burari death case - फोटो : अमर उजाला

26 जून बड़ी बहू सविता लाई ये सामान पुलिस ने जो सीसीटीवी अपने कब्जे में लिए हैं उसके अनुसार 26 जून को परिवार की बड़ी बहू और भुवनेश की पत्नी सविता पूजा की थाली और हवन सामग्री घर लाई थी। पुलिस का मानना है कि यह सामान 'बड़ पूजा' क्रिया के लिए ही लाया गया था।

burari 11 deaths mystery: in last 5 days family members buy items for mass suicide kids involved too
burari case - फोटो : अमर उजाला

27 जून को ललित लाया था कपड़ा और... सीसीटीवी में कैद फुटेज के अनुसार 27 जून को ललित अपने साथ एक पॉलीथीन लाता दिख रहा है। उसमें कपड़ा और डॉक्टर टेप नजर आ रहा है। गौरतलब है कि परिवार के सदस्यों के मुंह डॉक्टर टेप से बंद किए गए थे और आंखें काले कपड़े से।

विज्ञापन
विज्ञापन
burari 11 deaths mystery: in last 5 days family members buy items for mass suicide kids involved too
burari death case - फोटो : विवेक निगम

28 जून का भी लाई गई हवन सामग्री बता दें कि 28 जून को ललित एक बार फिर हवन सामग्री घर लाई गई थी। दरअसल उस दिन शाम के वक्त ललित घर से जाता दिख रहा है और जब वह वापस लौटा तो उसके हाथ में एक बैग में हवन सामग्री दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
burari 11 deaths mystery: in last 5 days family members buy items for mass suicide kids involved too
burari death case - फोटो : जी पाल

29 जून को बड़ा बेटा भूपेंद्र पुजारी से मिला 29 जून को भाटिया परिवार का बड़ा बेटा भूपेंद्र इलाके के एक मंदिर के पुजारी से मिला था। उनसे मिलकर भूपेंद्र ने पूजा से जुड़ी सामान की सूची तैयार कराई थी। 30 जून के दिन भी भूपेंद्र पुजारी से मिला था और सामान लेकर घर आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed